Thursday, 19 May 2016

सावधान! यदि ये महिला फेसबुक पर है आपकी फ्रेंड तो तुरंत करें डिलीट

मुंबई. फेसबुक पर इन दिनों एक महिला का अकाउंट वायरल हो रहा है, जिसे फेक बताकर बंद करवाने के लिए सोशल मीडिया पर मुहिम छिड़ी है। हजारों लोग अब तक महिला के नाम पर बने फेक अकाउंट के खिलाफ आवाज़ उठा चुके हैं और अपने फ्रेंड्स को अवेयर कर रहे हैं । जानिए क्या है मामला...


- फेसबुक पर मधु शाह नाम से एक, दो नहीं बल्कि 34 अकाउंट चल रहे हैं, जिन्हें फेक अकाउंट बताया जा रहा है।
- इन अकाउंट्स में केवल महिला का डिसप्ले पिक एक समान है, लेकिन लोकेशन अलग-अलग शहरों में हैं।
- पवन मंगनानी नाम के शख्स ने सबसे पहले इस महिला के फेक अकाउंट का खुलासा किया।
- जिसके बाद इस पोस्ट पर सैकड़ों कमेंट आ चुके हैं और कई लोग इसे बंद करवाने की मुहिम छेड़े हुए हैं।
- बताया जा रहा है कि ये एक स्पैम है, जो फेक अकाउंट के जरिए दुनिया भर के लोगों इस अकाउंट से जोड़ रहा है और आपकी पर्सनल डिटेल चुरा रहा है।

किस तरह लोग जुड़ रहे मुहिम से...

- फेसबुक यूजर्स अपने फ्रेंड्स को कमेंट बॉक्स में टैग कर इस मुहिम से जोड़ रहे हैं।
- मधु शाह म्यूअचल फ्रेंड्स चैक कर  लोग इस फेक अकाउंट को अनफ्रेंड कर फेसबुक पर रिपोर्ट कर रहे हैं।
- अब तक सैकड़ों लोग मधु शाह के नाम से चल रहे फेक अकाउंट को हटाने मुहिम का हिस्सा बन चुके हैं।

 म्यूअचल फ्रेंड्स देख लोग खा रहे धोखा...

- जब आप मधु शाह के बारे में सर्च करेंगे तो आपको 69, 826 लोग इस मुद्दे पर बात करते हुए नज़र आएंगे।
- सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि वे मधु शाह के  म्यूअचल फ्रेंड्स देख कर धोखा खा जाते हैं और उनकी रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर लेते हैं।
- कहा यह भी जा रहा है कि मधु शाह जैसे फेसबुक पर और भी अकाउंट मौजूद हैं जो फेक हैं।  

सिद्दार्थ माल्या की न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर हुई VIRAL

मुंबई. शराब कारोबारी विजय माल्या के बेटे सिद्दार्थ माल्या की न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये फोटोज सिद्दार्थ ने अपने इनस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई। क्या है फोटो में...


- इस फोटो में सिद्धार्थ सामने से अपना चेहरा दिखाते नजर आ रहे हैं, शीशे के रिफ्लैक्शन में उनका बैक न्यूड नजर आ रहा है।
- फोटो वायरल होने के बाद सिद्दार्थ माल्या ने इसे अपने इनस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दिया।
- हालांकि उसके पहले ही फोटो को यूजर्स ने ट्रौल करना शुरू कर दिया।
- फोटो को शेयर करते हुए जूनियर माल्या ने लिखा कि जो मुझे पॉजिटिविटी देते हैं उनको आई लव यू और जो मुझे निगेटिविटी देते हैं तो मेरा बी** किस करें।

इंस्टाग्राम फोटोज के कारण रहते हैं सुर्खियों में....

जूनियर माल्या अपने इंस्टाग्राम फोटोज के कारण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी दादी के साथ टकीला पार्टी करते हुए फोटो शेयर की थी जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रही थी। वहीं उसके पहले वे कैटरिना कैफ की बहन इसाबेल और एक्ट्रेस सोनल चौहान के साथ फोटो शेयर करने को लेकर चर्चा में आए थे।

कौन हैं सिद्धार्थ

विजय माल्या की 2 शादी हो चुकी हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम समीरा माल्या है, जो कि उस समय एयर इंडिया एयरलाइंस की एयर होस्टेस थी। सिद्धार्थ माल्या समीरा और विजय माल्या की ही संतान है। सिद्धार्थ का जन्म अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुआ था। वे क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ़ लंदन से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रैजुएट हैं। विजय माल्या की दूसरी पत्नी का नाम रेखा है, जो कभी उनकी पड़ोसी हुआ करती थी।

एक्टिंग में हाथ आजमा रहे हैं माल्या

ग्रैजुएशन के बाद सिद्धार्थ माल्या ने ड्रिंक कंपनी जायंट डियागो में ब्रांड मैनेजर के रूप में नौकरी की। इंडिया लौटने के बाद 2010 में वे आईपीएल टीम रॉयल चलैंजेर्स बेंगलुरु के डायरेक्टर बनाए गए। अब वे फिर लंदन में हैं और रॉयल स्कूल ऑफ़ स्पीच और ड्रामा में एक्टिंग सीख रहे हैं।

Wednesday, 18 May 2016

पानी पर सरकार सख्त, बर्बादी रोकने महाराष्ट्र सरकार ने किए बड़े फैसले


मुंबई. अब भूमिगत पानी लाइन से सिंचाई के लिए खेतों को पानी दिया जाएगा। मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल ने पाइप लाइन के माध्यम से सिंचाई वितरण प्रणाली नीति के मसौदे को मंजूरी दी। जलसंपदा मंत्री गिरीश महाजन ने बताया कि राज्य में सिंचाई के लिए अब खेतों में बंद पाइप लाइन से पानी दिया जाएगा। इससे करीब 40 फीसदी पानी की बचत होगी।

उन्होंने बताया कि जिन कार्यों को प्राथमिक मंजूरी मिल चुकी है या फिर आधा काम हो चुका है, ऐसी सभी जगहों पर पाइप लाइन का इस्तेमाल होगा। पाइप लाइन भूमिगत होगी। अब तक नहर से पानी दिया जाता था। इससे बड़े पैमाने पर पानी की बर्बादी होती थी।

महाजन ने कहा कि नहर के लिए भूमि अधिग्रहण की जरूरत पड़ती थी। भूमि अधिग्रहण की राशि 5 गुना बढ़ा दी गई है। कई जगहों पर किसान भूमि देने को लेकर विरोध करते हैं, लेकिन खेतों से भूमिगत पाइप लाइन का वे विरोध नहीं करेंगे। ड्रिप इरिगेशन को सख्ती से अनिवार्य किया जाएगा।

सिंचाई घोटाले की जांच में तेजी  

जलसंपदा मंत्री महाजन ने कहा कि एसीबी सिंचाई घोटाले की जांच तेजी से कर रही है। कोंकण की परियोजनाओं में हुई अनियमितता के मामले में कई लोग जेल में हैं। अन्य मामलों में भी एसीबी जल्द ही चार्जशीट दायर करेगी। जिस तरह से पीडब्ल्यूडी में कार्रवाई हुई है, उसी तरह से यहां भी होगी। आरोपी जेल जाएंगे। महाजन का इशारा राकांपा के नेताओं की ओर था।


इस्तेमाल किए पानी से चलने वाले कारखानों को जमीन


राज्य में पिछले पांच-छह वर्षों से लगातार सूखे की स्थिति ने उद्योग विभाग को परेशान कर दिया है। भविष्य में पानी की समस्या के चलते उद्योग बंद न हों, इसके लिए विभाग ने नई नीति बनाई है। इसके तहत सरकार उन्हीं उद्योगों को जमीन उपलब्ध कराएगी जो गंदे पानी को साफ कर दोबारा इस्तेमाल करने को तैयार होंगे। उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने मंगलवार को यह जानकारी दी।देसाई ने कहा कि पानी के इस्तेमाल के बारे में सरकार गंभीरता से विचार कर रही है और जल्द ही पानी परिषद का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में विशेषज्ञों से पानी को दोबारा इस्तेमाल करने से जुड़े सुझाव मांगे जाएंगे। नवी मुंबई के गंदे पानी को साफ कर तलोजा स्थित कारखानों में इस्तेमाल किया जा रहा है। सरकार ने इसे प्रायोग के तौर पर शुरू किया है। जल्द ही कारखानों के लिए गंदे पानी को साफ कर इस्तेमाल करना अनिवार्य कर दिया जाएगा।

मंत्री के मुताबिक, मुंबई में रोजाना 3200 एमएलडी पानी की खपत होती है, लेकिन इसका 70 फीसदी हिस्सा गंदे पानी के रूप में समुद्र में छोड़ दिया जाता है। सभी बड़े शहरों का यही हाल है। अगर हालात जल्द नहीं बदले गए तो भविष्य में पानी का संकट और विकट हो जाएगा।

हर जिले में होगी जाति प्रमाणपत्र सत्यापन समिति

अब राज्य के हर जिले में जाति प्रमाणपत्र सत्यापन समिति के कार्यालय होंगे। सत्यापन समितियों के लिए 115 पद सृजित किए गए हैं। इन पर भर्ती के लिए राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है। साथ ही जाति प्रमाणपत्र सत्यापन समिति के अध्यक्ष पद पर अतिरिक्त जिलाधिकारी और सामाजिक न्याय विभाग के अधीन कार्यरत अतिरिक्त आयुक्त या फिर मंत्रालय के सह सचिव दर्जे के अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। नए पदों के वेतन व अन्य खर्च के लिए सरकार पर 7.88 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा। सामाजिक न्यायमंत्री राजकुमार बडोले ने बताया कि आगामी शैक्षिक सत्र शुरू होने से पहले सभी पदों पर नियुक्ति कर दी जाएगी। नियुक्ति के बाद हर जिले में जाति प्रमाणपत्र सत्यापन समिति के कार्यालय होंगे। अभी विभागवार केवल 15 समितियां कार्यरत हैं।

गर्मियों में घूमें गोवा, केरल और सिक्किम, मिल रहा है सस्ता टूर पैकेज

नई दिल्ली। समर वेकेशन में घूमने के लिए इस बार आपके पास अच्छा मौका है। टूर कंपनियां  घूमने के लिए अंडमान, गोवा, लद्दाख जैसी जगह जाने के लिए सस्ते पैकेज ऑफर कर रही है। इन पैकेज में हवाई किराया, होटल, खाने-पीने का खर्च, साइटसीन और लोकल ट्रांसपोर्ट जैसे तमाम खर्चे शामिल हैं। ईजीगो वन डॉट कॉम के ये पैकेज 20,000 रुपए से शुरू हैं।


गोवा

गोवा अपने बीच, बीच साइड रेस्तरां और कसीनो के लिए फेमस है। यहां ज्यादातर लोग अगस्त से मार्च तक घूमना पसंद करते हैं। गोवा में अभी टूरिस्टों का पीक सीजन नहीं हैं, इसलिए अभी यहां के टूर पैकेज सस्ते मिल रहे हैं।

पैकेज - 3 रात 4  दिन
पैकेज की कीमत - 20,000 रुपए

क्या है शामिल

- आने-जाने का हवाई किराया
- होटल में ठहरना
- ब्रेकफास्ट
- साइटसीन
- लोकल ट्रांसफर

इस साल मार्केट में आएंगी ये 10 स्‍टाइलि‍श बाइक्‍स, जानि‍ए क्‍या हैं फीचर्स

बजाज ने पल्‍सर 150 एनएस का एक्‍स्‍पोर्ट पि‍छले साल ही शुरू कर दि‍या था। हालांकि‍, इसे अभी तक डोमेस्टिक मार्केट में लॉन्‍च नहीं कि‍या गया है। माना जा रहा है कि‍ पल्‍सर 150 एनएस को इस साल लॉन्‍च कि‍या जा सकता है। इस बाइक को कोलंबि‍या, थाईलैंड समेत 8 देशों में एक्‍सपोर्ट किया जा रहा है।

क्‍या हैं फीचर्स...

इंजन : 150 सीसी
4 स्‍ट्रोक
पावर : 16.8 बीएचपी
टॉर्क : 13 एनएम
5 स्‍पीड मैनुअल
अनुमानि‍त कीमत : 73 हजार रुपए
कि‍ससे होगा मुकाबला : यामाहा एफजेड-एस, होंडा सीबी यूनि‍कॉर्न 160
बजाज पल्‍सर सीएस 400

बजाज हाई एंड मोटरसाइकि‍ल सेगमेंट पर फोकस करते हुए नई मोटरसाइकि‍ल लॉन्‍च कर सकती है। आरएस 200, एवेंजर की नई श्रृंखला बाजार में बहुत अच्‍छा समर्थन मि‍ला है। इसी के तहत कंपनी 2016 में अपनी नई मोटरसाइकिल CS 400 को लॉन्‍च करने जा रही है।

क्‍या हैं फीचर्स...

इंजन : 373 सीसी
पावर : 40 बीएचपी
टॉर्क : 32 एनएम
6 स्‍पीड मैनुअल
अनुमानि‍त कीमत : 2 लाख रुपए
कि‍ससे होगा मुकाबला : रॉयल एनफील्‍ड थंडरबर्ड 500, यूएम रेनेग्रेड

32 साल का ये शख्‍स रोज कमाता है 29 करोड़, बिल गेट्स भी हैं पीछे

नई दिल्‍ली। 29 करोड़ की रकम इतनी बड़ी है कि बहुत-से लोग शायद जिंदगी भर मेहनत करें फिर भी नहीं कमा पाएं। हालांकि, दुनिया का एक शख्‍स ऐसा है जो मात्र 32 साल की उम्र में रोज 29 करोड़ रुपए की कमाई कर रहा है। हम बात कर रहे हैं फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग की।

 मार्क जुकरबर्ग
को-फाउंडर, सीईओ, फेसबुक
उम्र: 32 साल
रोजाना कमाए: 44 लाख डॉलर प्रतिदिन (करीब 29 करोड़ रुपए)

मार्क जुकरबर्ग ने 2011 में एक इंटरव्यू में कहा था - सवाल यह नहीं है कि लोग आपके बारे में क्या जानना चाहते हैं, बल्कि सवाल यह है कि लोग अपने बारे में क्या बताना चाहते हैं।' फेसबुक के लिए कही गई मार्क की यह बात साबित करती है कि लोगों के लिए कम्युनिकेशन का इससे बढ़िया कोई तरीका नहीं है। फेसबुक की जबरदस्त सफलता के चलते मार्क जुकरबर्ग 2007 में अरबपति बन गए थे। उस वक्त वह सिर्फ 23 साल के थे।

साल 2012 में फेसबुक के आईपीओ में किसी इन्वेस्टर्स ने पैसा लगाया होता, तो उसको 275 फीसदी का बड़ा रिटर्न मिलता। कंपनी का आईपीओ 25 डॉलर प्रति शेयर पर आया था, लेकिन लिस्टिंग के कुछ महीनों में ज्यादा वैल्युएशन के चलते स्टॉक गिरकर 18 डॉलर प्रति शेयर पर आ गया था। हालांकि, धीरे-धीरे रेवेन्यू बढ़ने और अच्छी ब्रांड वैल्यू के चलते कंपनी का स्टॉक 25 डॉलर से बढ़कर 109 डॉलर पर पहुंच गया है। इस लिहाज से कंपनी के स्टॉक ने 275 फीसदी का रिटर्न दिया है।
 
बिल गेट्स से भी 6 करोड़ ज्‍यादा कमाई

-जुकरबर्ग की कमाई के मामले में दुनिया के सबसे अमीर शख्‍स बिल गेट्स से भी आगे हैं।
-एक इंटरनेशनल बिजनेस वेबसाइट मुताबिक, मार्क एक दिन में 29 करोड़ रुपए कमाते हैं।
-उनकी यह कमाई दुनिया के सबसे अमीर आदमी बिल गेट्स से 6 करोड़ रुपए प्रति दिन ज्यादा है।


कैसे कमाए एक दिन में 29 करोड़ रुपए

-एक एनालिसिस के मुताबिक, 32 साल के मार्क जुकरबर्ग ने जब से इन दुनिया मे कदम रखा है
-तब से अभी तक की पूरी जिंदगी में प्रति दिन 44 लाख डॉलर प्रतिदिन यानी 29 करोड़ रुपए की कमाई है।
-जो कि फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक, दुनिया के सबसे अमीर बिल गेट्स से भी ज्यादा है। आइए जानते है और कौन है इस टॉप-10 लिस्ट में शामिल

इन शानदार बंगलों में रहते हैं क्रिकेटर्स, जानिए कितनी है इनकी कीमत

नई दिल्‍ली। ग्‍लैमर और पैैसेे के लिए बेहद पॉपुलर खेल क्रिकेट के प्‍लेयर्स की लाइफ स्‍टाइल भी बेहद खास और महंगी है। इंडिया में इस समय IPL जारी है। दुनियाभर के नए-पुराने क्रिकेटर्स यहां डेरा डाले हुए हैं। इन सबके बीच, क्रिकेटर्स के फैन और फॉलोवर्स में यह जानने की काफी उत्‍सुकता रहती है कि उनके घर कैसे दिखते हैं, कितनी होगी कीमत...। हम ऐसे ही 10 बड़े क्रिकेटर्स के आलीशान घरों की जानकारी दे रहे हैं।

80 करोड़ के बंगले में रहते हैं सचिन

- सचिन तेंडुलकर मुंबई के बांद्रा के जिस बंगले में रहते हैं, उसे उन्‍होंने 2007 में 39 करोड़ रुपए में खरीदा था। उन्‍होंने इस बंगले का 100 करोड़ रुपए का इन्श्योरेंस कराया है।
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सचिन का यह बंगला 2011 में रिनोवेट होकर 80 करोड़ रुपए में तैयार हुआ था।
- छह हजार स्‍क्‍वायर फुट में फैले इस पांच मंजिला बंगलेे में दो बेसमेंट हैं। यहांं टैरेस पर एक स्विमिंग पूल भी है।
- टॉप फ्लोर पर सचिन अपनी पत्‍नी अंजलि के साथ रहते हैं। सेकेंड फ्लोर पर बच्‍चे और ग्राउंड फ्लोर पर सचिन को मिले अवार्ड्स को लगाया गया है।66 करोड़ के बंगले में रहते हैं मुंबई इंडियन्‍स के कोच रिकी पोंटिंग

- मुंबई इंडियंस के हेड कोच रिकी पोंटिंग ऑस्‍ट्रेलियाई टीम से रिटायर हो चुके हैं।
- रिकी पोंटिंग ने अपने घर 'द ब्राइटन मेनसन' को 1 करोड़ डॉलर (लगभग 66 करोड़ रुपए) में खरीदा था।
- इस मकान को खरीदने के लिए पोंटिंग ने अपना एक 3 मंजिला घर करीब 45 लाख डॉलर में बेचा।
- इस बंगले एक बड़ा टेनिस कोर्ट भी मौजूद है। 7 कैमरे वाला सिक्यूूरिटी सिस्‍टम है।
- एक लाइब्रेरी, थियेटर, पूल, एक बिलियर्ड्स रूम के अलावा इसमें 7 बेडरूम हैं।

सीबीआई को सौंपी जाएगी डिब्बा कारोबार की जांच, बड़े राजनेता भी हैं शामिल

नागपुर. उपराजधानी का डिब्बा कारोबार पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है। जांच आर्थिक अपराध शाखा पुलिस कर रही है। अब इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जाने वाली है। इस बारे में डिब्बा कारोबार प्रकरण से जुड़े जांच अधिकारियों की पुलिस आयुक्त शारदा प्रसाद यादव के साथ बैठक जारी है। आरोपियों का पीसीआर समाप्त होते ही इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

अब तक 8 प्रकरण दर्ज

यह जानकारी मंगलवार को अपराध शाखा पुलिस कार्यालय में उपायुक्त द्वय रंजनकुमार शर्मा और दीपाली मासिरकर ने दी। उन्होंने बताया कि अब तक 8 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इस मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें रमेश पात्रे, गोविंद सारडा, कुशल लद्दड, प्रीतेश लाखोटिया, अश्विन बोरीकर, विकास कुबडे, स्वप्निल पराते, िवजय गोखलानी, नीरज अग्रवाल और निमित मेहता शामिल हैं। इन आरोपियों का गुरुवार तक पीसीआर है।

आएंगे चौंकाने वाले नाम

पत्र-परिषद में बताया गया कि 20 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण में कुछ बड़े नेता भी शामिल हैं। उनका नाम जल्द सामने आ जाएगा। पुलिस ने अब तक की कार्रवाई में 34 हार्डडिस्क, दो बड़े सर्वर, डिवाइस जब्त की है। इस प्रकरण के लिए ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और आयकर विभाग को भी सूचित किया जाएगा। इन आरोपियों में आयकर भरने वालों के नाम का रिकार्ड भी खंगालने को कहा गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के बैंक खातों की जानकारी मंगाई गई है। शर्मा और मासिरकर ने कहा कि यह कार्रवाई आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने की। उसके बाद सेबी को सूचित किया। सेबी को पहले जानकारी नहीं थी। पुलिस ने जो हार्डडिस्क जब्त की है। उसकी विशेषज्ञों से जांच कराई जाने वाली है। उसमें से कुछ खास पुलिस के हाथ लग सकता है।

13 वर्ष से चल रहा कारोबार

नागपुर में सैकड़ों करोड़ का डिब्बा कारोबार करीब 13 वर्ष से शुरू है। इस व्यवसाय में कम समय में करोड़पति बनने की लालसा में कई राजनेता भी  इसमें शामिल हो गए हैं।

फॉरेन्सिक लैब की रिपोर्ट का इंतजार

आर्थिक अपराध शाखा पुलिस की छापामार कार्रवाई के बाद वर्धमान नगर के रवि अग्रवाल के एल-7 समूह के कार्यालय से कम्प्यूटर व अन्य स्थानों से हार्डडिस्क पुलिस ने जब्त किया है। कुछ लिखित दस्तावेज भी जब्त किए हैं। हार्डडिस्क और  सर्वर को फॉरेन्सिक लैब में जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलते ही प्रकरण में बड़ा खुलासा हो सकता है।

दुबई कनेक्शन पक्के!

डिब्बा कारोबार का कनेक्शन दुबई तक जुड़ा है। इस संबंध में पुलिस को जानकारी मिल चुकी है। दुबई से डिब्बा कारोबार का संचालक कौन है? इस बारे में पुलिस ने टाल-मटोल जबाब दिया।  रवि अग्रवाल का  साला दुबई में सॉफ्टवेयर कंपनी चलाता है। यह जानकारी दी गई। डिब्बा कारोबार में करोड़ों रुपए का कारोबार रोजाना होता है। मासिरकर ने कहा कि यह इंटर स्टेट क्राइम है। इसके बारे में सारी जानकारी एक साथ मिल पाना आसान  नहीं है। पत्र-परिषद में यह भी बताया गया कि नीरज अग्रवाल के पास के बंदूक का नगालैंड का लाइसंेस है। वह अप्रैल माह में रिन्यूअल किया गया है। 

महाराष्ट्र पुलिस भर्ती : लिखित परीक्षा फिर रद्द, पेपर फिक्सिंग के लगे आरोप

नागपुर. पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में प्रश्नपत्र में गड़बड़ी किए जाने की आशंका के चलते मंगलवार को एक बार फिर परीक्षा रद्द कर दी गई। परीक्षार्थियों का आरोप है कि इस बार पेपर फिक्सिंग की सेंटिंग की गई थी।

इस मामले को लेकर सैकड़ों परीक्षार्थी पुलिस आयुक्तालय पहुंचे तथा आयुक्त शारदा प्रसाद यादव व सहपुलिस आयुक्त राजवर्धन से मुलाकात की। परीक्षार्थियों की नारेबाजी, रास्ता रोको आंदोलन की कोशिश के चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया।

पुलिस आयुक्त ने नाराज परीक्षार्थियों को अपने कक्ष में बुलाकर उन्हें समझाया। करीब 4 घंटे  बाद स्थिति सामान्य हुई। बता दें कि पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा तीन से चार बार रद्द हो चुकी है। अगली लिखित परीक्षा अब 27 मई को पुलिस मुख्यालय मैदान पर सुबह 7 बजे परीक्षा होगी।  पुलिस भर्ती के लिए मैदान पर ली गई शारीरिक  जांच परीक्षा व अन्य प्रक्रिया में सफल 3 हजार पात्र परीक्षार्थियों को मंगलवार की सुबह पुलिस लाइन टाकली मैदान पर लिखित परीक्षा के लिए बुलाया गया था।

राज्य के कोने-कोेने से पात्र परीक्षार्थी लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे। सुबह करीब 7 बजे लिखित परीक्षा शुरू हुई।  ए, बी, सी, डी सहित  चार स्वरूप में प्रश्नपत्रिका तैयार की गई थी। उत्तर के लिए चार विकल्प दिए गए थे। 10 बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद धीरे-धीरे परीक्षार्थी पुलिस मुख्यालय के मैदान पर जमा होने लगे। सुबह करीब 10 बजे एक दूसरे से चर्चा करते समय कौन सा उत्तर सही और कौन सा गलत है, इस बारे में वे एक दूसरे से पूछताछ कर रहे थे।

प्रश्न पत्रिका के बी सेट में उत्तर के लिए चार विकल्प दिए गए थे। उसमें एक विकल्प कुछ फीकी छपाई होने की बात परीक्षार्थियों के ध्यान में आई। फीकी छपाई वाली जगह पर दिए गए सभी प्रश्नों के विकल्प सही उत्तर थे। परीक्षार्थियों को संदेह हुआ कि यह कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए जान-बूझकर किया गया है। परीक्षार्थियों को लगा कि यह मामला पेपर फिक्सिंग का हो सकता है।

यह बात पुलिस अधिकारियों के ध्यान में लाने के लिए परीक्षार्थी उनके पास पहुंचे और घपलेबाजी की आशंका के चलते पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा रद्द करने की मांग करने लगे।  परीक्षा प्रमुख श्रीकांत तरवडे को जब यह बात पता चली तब  परीक्षार्थियों की गलतफहमी होने की बात कहकर वे उन्हें समझाने की कोशिश करने लगे। उनकी बात कोई परीक्षार्थी सुनने को तैयार नहीं था। वहां पर नारेबाजी शुरू हो गई। रास्ता रोको आंदोलन करने की कोशिश के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। पता चलते ही पुलिस आयुक्त शारदा प्रसाद यादव ने परीक्षार्थियों को अपने कार्यालय में बुलाया और जांच का आश्वासन दिया।

मंगलवार की दोपहर करीब 12.30 बजे के दरमियान लगभग 300 परीक्षार्थी पुलिस आयुक्तालय के सामने पहुंचे और नारेबाजी करने लगे, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस आयुक्त यादव ने 25 परीक्षार्थियों के एक दल को अपने कक्ष में बुलाया। उन्होंने परीक्षार्थियों की लिखित शिकायत ली और उसके बाद उनकी बातों को सुना। उसके बाद पुलिस आयुक्त ने उन्हें लिखित परीक्षा रद्द करने का आश्वासन दिया।

पुलिस आयुक्त ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि सभी  उत्तर के विकल्प फीकी छपाई के कारण दिखाई पड़ रहे होेंगे। यह एक संयोग हो सकता है। उन्होंने यह गलती है, इस बात को भी मान्य किया। इस कार्य के लिए कौन अधिकारी-कर्मचारी जिम्मेदार हैं, इसकी जांच की जाएगी। प्रत्येक समूह में 370 परीक्षार्थियों को बैठाया गया था। ए, बी, सी, डी में से कौन सा सेट किसके हाथ में जाएगा, इस बारे में किसी को कोई कल्पना नहीं थी।

इसलिए इसमें पेपर फिक्सिंग होने की बात से उन्होंने इनकार किया है।  पता चलते ही शहर कांग्रेस कमिटी, पश्चिम नागपुर युवक कांग्रेस के प्रभारी युगल किशोर विदावत, प्रदेश युवक कांग्रेस प्रवक्ता धीरज पांडे, शहर सचिव आनंद तिवारी, सतिश पाली व अन्य उपस्थित थे।

गलती हुई है

अपराध शाखा पुलिस कार्यालय में आयोजित पत्र परिषद में उपायुक्त रंजनकुमार शर्मा और दीपाली मासिरकर ने यह बात मान्य किया है कि कहीं न कहीं इस बार भी गलती हुई है। रंजन कुमार शर्मा और दीपाली मासिरकर ने इस बार भी इस गलती के लिए तकनीकी समस्या ही बताई। यह परीक्षा चौथी बार रद्द की गई है, इस सवाल के जबाब पर दोनों अधिकारियों ने कहा कि छानबीन शुरू है।

प्रश्न-पत्रों को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में बकायदा छानबीन कर उसे सील लगाकर बंद किया गया। फिर बी सेट में कैसे घपलेबाजी हो गई, इस सवाल पर दोनों अधिकारियों ने कहा कि पुलिस महासंचालक कार्यालय को सूचित कर दिया गया है। जांच के बाद जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रिटी जिंटा से छेड़छाड़ का मामला, वाडिया के बयान के बिना चार्जशीट दाखिल करेगी पुलिस

मुंबई. एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा छेड़छाड़ मामले में पुलिस आरोपी नेस वाडिया के बयान के बिना चार्जशीट दायर कर सकती है। करीब दो साल पुराने इस मामले में बयान दर्ज कराने के लिए वाडिया को कई बार नोटिस भेजा जा चुका है इसके बावजूद वे पुलिस के सामने हाजिर नहीं हुए। परेशान पुलिस अब कोर्ट का सहारा लेने की तैयारी कर रही है। घटना के बाद से नेस विदेश में...


- दरअसल, केस दर्ज होने के बाद से ही नेस वाडिया विदेश में हैं। मामले में पुलिस शिकायतकर्ता एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा समेत कई गवाहों के बयान दर्ज कर चुकी है।
- लेकिन नेस वाडिया पुलिस के सामने हाजिर नहीं हुए। पुलिस का कहना है कि वाडिया घटना के बाद से ही विदेश में हैं।
- एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब हम मामला कोर्ट के सामने ले जाएंगे और अदालत को इस बात से अवगत कराएंगे कि नोटिस भेजने के बाद भी वाडिया बयान देने के लिए हाजिर नहीं हो रहे हैं।
- इस बारे में जाने माने वकील और पूर्व आईपीएस अधिकारी वायपी सिंह कहते हैं, "अगर नोटिस देने के बावजूद नेस वाडिया हाजिर नहीं हो रहे हैं तो पुलिस उन्हें अरेस्ट कर सकती है।"

नेस के खिलाफ जारी हो सकता है रेड कॉर्नर नोटिस

- अगर नेस वाडिया देश में नहीं आते हैं तो इंटरपोल की मदद से उनके खिलाफ रेड काॅर्नर नोटिस भी जारी कराया जा सकता है।
- कानूनी एक्सपर्ट्स का कहना है कि पुलिस अदालत से निवेदन कर सकती है कि वह नेस वाडिया के बयान के बिना चार्जशीट दाखिल करने की इजाजत दे।
- इसके अलावा वाडिया के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी करने की भी डिमांड की जा सकती है।

ये है पूरा मामला

- एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा ने अपने पूर्व प्रेमी नेस वाडिया के खिलाफ छेड़छाड़ और बदसलूकी की शिकायत दर्ज कराई थी।
- 13 जून 2014 को मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई इस शिकायत में प्रिटी ने आरोप लगाया था कि 30 मई की रात वानखेडे स्टेडियम में आईपीएल मैच के दौरान वाडिया ने उनसे अभद्र व्यवहार किया था।
- मरीन ड्राइव पुलिस ने वाडिया के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 504, 506 और 509 के तहत एफआईआर दर्ज की थी।
- एफआईआर दर्ज होने के बाद नेस वाडिया ने बयान जारी कर आरोपों को गलत बताया था लेकिन उन्होंने पुलिस को अपना बयान नहीं दिया।
- पुलिस ने प्रिटी के अलावा उस वक्त पैवेलियन में दोनों के आसपास बैठे कई और लोगों के बयान दर्ज किए हैं।  

इसलिए हुआ था दोनों के बीच विवाद

- 30 मई 2014 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किंग्‍स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपरकिंग के बीच मैच था।
- कहा जाता है कि नेस वाडिया अपनी मां और भतीजे के साथ मैच देखने आए थे। नेस स्टेडियम में देर से पहुंचे थे लिहाजा उन्हें वीआईपी बॉक्स में सीटें नहीं मिली और उन्हें 10-15 मिनट तक इंतजार करने को कहा गया।
- जब उन्होंने प्रिटी को पहली पंक्ति में अपने दोस्तों के साथ बैठे हुए देखा तो वह प्रिटी के पास गए और फिर इस बारे में प्रिटी से बात की कि उनके लिए रिर्ज़व रखी सीटों का क्या हुआ?
- इसके बाद दोनों में जमकर बहस हुई और लोगों से बचने के लिए दोनों वीआईपी बॉक्स से बाहर कॉरपोरेट ऑफिस चले गए।
- 13 जून की रात प्रिटी ने नेस वाडिया के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई।
- रिपोर्ट में प्रिटी ने नेस पर छेड़छाड़ करने, गाली गलौज करने और धमकाने का आरोप लगाया ।
- प्रिटी का आरोप है कि नेस ने मेरे चेहरे पर जलती सिगरेट फेंकी थी और कमरे में बंद कर दिया था।
- दूसरी तरफ, नेस वाडिया ने प्रिटी के आरोपों को सिरे से नकार दिया था।
Facebook
Whatsapp
1 of 4


एक समय प्रिटी और नेस रिलेशनशिप में थे।
Facebook
Whatsapp
1 of 4


कथित रूप से नेस की मां को लेकर दोनों में विवाद हुआ था।
Facebook
Whatsapp
1 of 4मुंबई. एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा छेड़छाड़ मामले में पुलिस आरोपी नेस वाडिया के बयान के बिना चार्जशीट दायर कर सकती है। करीब दो साल पुराने इस मामले में बयान दर्ज कराने के लिए वाडिया को कई बार नोटिस भेजा जा चुका है इसके बावजूद वे पुलिस के सामने हाजिर नहीं हुए। परेशान पुलिस अब कोर्ट का सहारा लेने की तैयारी कर रही है। घटना के बाद से नेस विदेश में...


- दरअसल, केस दर्ज होने के बाद से ही नेस वाडिया विदेश में हैं। मामले में पुलिस शिकायतकर्ता एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा समेत कई गवाहों के बयान दर्ज कर चुकी है।
- लेकिन नेस वाडिया पुलिस के सामने हाजिर नहीं हुए। पुलिस का कहना है कि वाडिया घटना के बाद से ही विदेश में हैं।
- एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब हम मामला कोर्ट के सामने ले जाएंगे और अदालत को इस बात से अवगत कराएंगे कि नोटिस भेजने के बाद भी वाडिया बयान देने के लिए हाजिर नहीं हो रहे हैं।
- इस बारे में जाने माने वकील और पूर्व आईपीएस अधिकारी वायपी सिंह कहते हैं, "अगर नोटिस देने के बावजूद नेस वाडिया हाजिर नहीं हो रहे हैं तो पुलिस उन्हें अरेस्ट कर सकती है।"

नेस के खिलाफ जारी हो सकता है रेड कॉर्नर नोटिस

- अगर नेस वाडिया देश में नहीं आते हैं तो इंटरपोल की मदद से उनके खिलाफ रेड काॅर्नर नोटिस भी जारी कराया जा सकता है।
- कानूनी एक्सपर्ट्स का कहना है कि पुलिस अदालत से निवेदन कर सकती है कि वह नेस वाडिया के बयान के बिना चार्जशीट दाखिल करने की इजाजत दे।
- इसके अलावा वाडिया के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी करने की भी डिमांड की जा सकती है।

ये है पूरा मामला

- एक्ट्रेस प्रिटी जिंटा ने अपने पूर्व प्रेमी नेस वाडिया के खिलाफ छेड़छाड़ और बदसलूकी की शिकायत दर्ज कराई थी।
- 13 जून 2014 को मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई इस शिकायत में प्रिटी ने आरोप लगाया था कि 30 मई की रात वानखेडे स्टेडियम में आईपीएल मैच के दौरान वाडिया ने उनसे अभद्र व्यवहार किया था।
- मरीन ड्राइव पुलिस ने वाडिया के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 504, 506 और 509 के तहत एफआईआर दर्ज की थी।
- एफआईआर दर्ज होने के बाद नेस वाडिया ने बयान जारी कर आरोपों को गलत बताया था लेकिन उन्होंने पुलिस को अपना बयान नहीं दिया।
- पुलिस ने प्रिटी के अलावा उस वक्त पैवेलियन में दोनों के आसपास बैठे कई और लोगों के बयान दर्ज किए हैं।  

इसलिए हुआ था दोनों के बीच विवाद

- 30 मई 2014 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किंग्‍स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपरकिंग के बीच मैच था।
- कहा जाता है कि नेस वाडिया अपनी मां और भतीजे के साथ मैच देखने आए थे। नेस स्टेडियम में देर से पहुंचे थे लिहाजा उन्हें वीआईपी बॉक्स में सीटें नहीं मिली और उन्हें 10-15 मिनट तक इंतजार करने को कहा गया।
- जब उन्होंने प्रिटी को पहली पंक्ति में अपने दोस्तों के साथ बैठे हुए देखा तो वह प्रिटी के पास गए और फिर इस बारे में प्रिटी से बात की कि उनके लिए रिर्ज़व रखी सीटों का क्या हुआ?
- इसके बाद दोनों में जमकर बहस हुई और लोगों से बचने के लिए दोनों वीआईपी बॉक्स से बाहर कॉरपोरेट ऑफिस चले गए।
- 13 जून की रात प्रिटी ने नेस वाडिया के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई।
- रिपोर्ट में प्रिटी ने नेस पर छेड़छाड़ करने, गाली गलौज करने और धमकाने का आरोप लगाया ।
- प्रिटी का आरोप है कि नेस ने मेरे चेहरे पर जलती सिगरेट फेंकी थी और कमरे में बंद कर दिया था।
- दूसरी तरफ, नेस वाडिया ने प्रिटी के आरोपों को सिरे से नकार दिया था।

Tuesday, 17 May 2016

46 साल किया इंतजार, फिर 70 की उम्र में भरी सूनी गोद

एक ओर जहां हमारे समाज में शादी के बाद से ही लड़की को जल्दी से जल्दी मां बनने की सलाह दी जाने लगती है वहां 70 साल की उम्र में किसी महिला का मां बनना वाकई हैरत की बात है.
हालांकि दलजिंदर कौर ऐसा नहीं मानती हैं. उनका कहना है कि वो इतनी भी बूढ़ी नहीं हो गईं थी कि बच्चे को जन्म न दे सकें लेकिन इतना जरूर है कि बच्चे के आ जाने से उनकी जिंदगी पूरी हो गई है.
दो साल तक हरियाणा के एक फर्टिलिटी क्‍लीनिक में ट्रीटमेंट कराने के बाद दलजिंदर ने पिछले महीने एक लड़के को जन्म दिया. दलजिंदर बताती हैं कि उन्होंने इस बच्चे के लिए 46 साल इंतजार किया. एक वक्त तो ऐसा भी आया था जब वो हिम्मत छोड़ चुकी थीं लेकिन अब वो खुद को पूरा महसूस कर रही हैं.
कौर अपनी उम्र करीब 70 साल बताती हैं लेकिन उनके पास जन्‍म प्रमाणपत्र नहीं है. जबकि क्‍लीनिक ने एक बयान में कहा कि उनकी उम्र 72 साल है.
कौर का कहना है कि जब उन्होंने आईवीएफ ट्रीटमेंट के बारे में सुना तो वो बहुत अधिक पॉजिटिव नहीं थीं लेकिन उन्होंने सोचा कि क्यों न इसे एकबार आजमाया जाए.
नेशनल फर्टिलिटी एंड टेस्‍ट ट्यूब सेंटर का कहना है कि 19 अप्रैल को जन्‍मा बच्‍चा बिल्‍कुल स्‍वस्‍थ है. हालांकि जन्म के समय उसका वजन सिर्फ दो किलोग्राम ही था. दलजिंदर और उनके पति मोहिंदर सिंह गिल ही इस बच्चे के बायोलॉजिकल पेरेंट हैं.
दलजिंदर और उनके पति ने बच्चे का नाम अरमान रखा है.
फर्टिलिटी क्‍लीनिक चलाने वाले डॉक्टर अनुराग बिश्‍नोई का कहना है कि शुरुआत में आईवीएफ को लेकर थोड़ी चिंता जरूर थी लेकिन दलजिंदर की रिपोर्ट्स आने के बाद उम्मीद बढ़ गई कि वो बच्चे को जन्म दे सकती हैं. इससे पहले दलजिंदर की दो आईवीएफ साइकल फेल हो गई थी.
हालांकि ये कोई पहला मामला नहीं है जब 70 साल की उम्र में कोई महिला मां बनी हो. इससे पहले 2006 में राजो देवी नाम की महिला ने भी 70 साल उम्र में एक बेटी को जन्म देकर सबको आश्चर्य में डाल दिया था. 

50 अंक बढ़कर 25,484 पर खुला सेंसेक्स

देश के प्रमुख शेयर बाजारों में हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में सोमवार को मिलाजुला रुख देखने को मिला. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10 बजे 5.48 अंकों की गिरावट के साथ 25,484.09 पर, जबकि निफ्टी भी लगभग इसी समय 1.30 अंकों की तेजी के साथ 7,816.20 पर कारोबार करते देखे गए.
निफ्टी में दर्ज की गई तेजी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ( बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 39.23 अंकों की तेजी के साथ 25,528.80 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 16.75 अंकों की तेजी के साथ 7,831.20 पर खुला.
इन कंपनियों के बढें भाव
निफ्टी के 50 में से 36 स्टॉक्स में तेजी का रुझान देखने को मिल रहा है. डॉ रेड्डीज, अदानी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स और आईटीसी 2.5 फीसदी तक बढ़ गया है, जबकि, सरकारी बैंकों के स्टॉक्स में तेज गिरावट दर्ज की गई है. एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, भारती एयरटेल, एचयूएल, बजाज ऑटो 5 फीसदी नीचे है.

अन्ना हजारे को फिर मिला धमकी भरा पत्र, लिखा- आपको मिटा दिया जाएगा

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. रविवार को उनके कार्यालय में उन्हें जान से मारने की धमकी वाला एक पत्र मिला. धमकी देने वाले ने अन्ना पर समाज में अशांति फैलाने का दोषी बताया.
मराठी में लिखा हुआ है पत्र
अन्ना हजारे के प्रवक्ता श्याम असवा ने कहा, ‘रालेगण सिद्धि‍ गांव स्थित कार्यालय में रविवार दोपहर मराठी भाषा में हाथ से लिखा पत्र मिला.’ पत्र के बारे में पूछने पर उन्होंने पत्र पढ़ा, ‘आप समाज में अशांति फैला रहे हैं, इसलिए आपको मिटा दिया जाएगा.’ पत्र भेजने वाले ने अपने को नेवासे का ‘अंबादास लश्खरे’ लिखा है. नेवासे यहां से 65 किमी दूर है.
पहले भी मिली थी जान से मारने की धमकी
श्याम असवा ने पुलिस को भी यह पत्र मिलने की पुष्टि की. हालांकि उन्होंने इस संबंध में ज्यादा जानकारी देने से इंकार कर दिया. अन्ना को पहले भी इस प्रकार की धमकी भरे पत्र मिले हैं. इससे पहले मिले एक पत्र में उन्हें 26 जनवरी के दिन मारने की धमकी दी गई थी.
अन्ना को मिली हुई है जेड कैटेगिरी की सिक्योरिटी
असवा ने बताया, ‘पुलिस इन पत्रों को भेजने वाले का पता नहीं लगा सकी है.’ अन्ना के निजी सहायक श्याम पथाडे ने पहले कहा था कि गांधीवादी इस तरह की धमकियों से नहीं डरते हैं. अन्ना हजारे को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है.

मुंबई में 10 साल बाद खुलेंगे डांस बार

इंडियाना बार के भरत ठाकुर मुंबई के उन खुशकिस्मत डांस बार मालिकों में हैं, जिन्हें दस साल की लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद डांस बार खोलने के लिए लाइसेंस नसीब हुआ. इंडियाना के अलावा साई प्रसाद क्लासिक, एरो पंजाब डांस बार को भी लाइसेंस मिल गया. सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार तक सरकार को आठ डांस बारों को लाइसेंस जारी करने का निर्देश दिया था, लेकिन बाकी के पांच अभी तक लाइसेंस पाने की शर्तें पूरी नहीं कर पाए हैं.
कोर्ट के निर्देश के बाद गुरुवार को सिर्फ तीन डांस बार को ही लाइसेंस मिल पाया है. लेकिन इन बार मालिकों का कहना है कि इनकी खुशी अभी भी अधूरी है. बार मालिकों के मुताबिक, सरकार ने डांस बार को लेकर जो नया कानून बनाया है, वो बहुत ही ज्यादा सख्त है. नए नियमों के मुताबिक डांस बार रात साढ़े ग्यारह बजे तक ही खुल सकेंगे, जबकि पहले ये समय सीमा रात के ढेढ़ बजे तक थी.

कभी भी जांच के लिए आ सकती है पुलिस
नए नियम कहते हैं कि जहां परफोर्मेंस होगा, वहां शराब नहीं परोसी जा सकेगी. साथ ही अगर पुलिस को कोई डांस अश्लील लगता है तो बार मालिक को 10 साल तक की जेल भी हो सकती है. डांस बार में बजने वाले गानों की लिस्ट भी मालिकों को दो महीने पहले एडवांस में पुलिस को देनी होगी. पुलिस कभी भी सरप्राइज चेक के लिए आ सकती है.
नए कानून को लेकर सरकार सख्त
डांस बार मालिक डांस बार शुरू करने की नई शर्तों से खुश नहीं हैं. उनका मानना है कि सरकार ने जानबूझकर ऐसी शर्तें लगाई हैं, जिससे तंग आकर डांस बार मालिक अपने आप ही हाथ खड़ें कर दें. शुक्रवार को इस केस में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा, जहां डांस बार मालिक अपना पक्ष रखेंगे. दूसरी ओर, सरकार का कहना है कि डांस बार अब पुराने कानून के मुताबिक नहीं चल सकते, नया कानून बनने के बाद उन्हें उसकी शर्तों का पालन करना होगा.

मेरी बच्ची को दूसरे संभालें इसलिए उसे जन्म नहीं दिया: ऐश्वर्या राय

कामकाजी मम्मी के लिए हमेशा से उनके बच्चे एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी रहते हैं. अक्सर कामकाजी मम्मियों को बच्चों को या तो डे केयर सेंटर में रखना पड़ता है या दूसरों के सहारे छोड़कर आना पड़ता है. लेकिन ऐश्वर्या राय बच्चन इस जिम्मेदारी को बूखबी निभा रही हैं.

वे अपने काम की जिम्मेदारियों को समझती हैं इसलिए अराध्या और काम के बीच बैलेंस बनाकर चलती हैं. टीवी शो 'यार मेरा सुपरस्टार ' में ऐश्वर्या राय बच्चन ने मां बनने के बाद के अपने अनुभव शेयर किए. उन्होंने बताया कि अगर मुझे शूट के लिए भी जाना है तो मैं पहले यह पक्का कर लेती हूं कि अराध्या स्कूल के लिए तैयार हो जाए और सेट पर जाने से पहले उसे स्कूल छोड़ दूं.

मैं सारा प्लान उसी के मुताबिक बनाती हूं. मैं शुक्रगुजार हूं कि जिन भी लोगों के साथ मैंने काम किया वह बहुत ही मदद करने वाले हैं. मैं मां बनी और उसका भरपूर आनंद भी ले रही हूं. मैं अपने काम को किसी और पर क्यों डालूं?

मैंने अपनी बच्ची को इसलिए जन्म नहीं दिया है कि उसे दूसरे लोग संभालें. बतौर मां मैं अपने जीवन के हर पल का भरपूर आनंद ले रही हूं. बता दें कि ऐश्वर्या की फिल्म 'सरबजीत' 20 मई को रिलीज हो रही है.

आज FB पर लोगों से रूबरू होंगी स्मृति ईरानी, लाइव चैट में देंगी सवालों के जवाब

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी मंगलवार को फेसबुक पर लोगों से रूबरू होंगी. स्मृति दोपहर 1:30 से 2:30 बजे तक लाइव चैट के जरिए सभी के सवालों का जवाब देंगी.
ईरानी ने लोगों से इस सवाल-जवाब में शामिल होने की अपील की है. फेसबुक यूजर्स स्मृति से उनके ऑफिशियल फेसबुक पेज (https://www.facebook.com/Smriti.Irani.Official) पर अपने सवाल पूछ सकेंगे.

नई शिक्षा नीति की घोषणा 26 मई से पहले
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को कहा कि 26 मई को नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल के दो साल पूरे होने से पहले बहुप्रतीक्षित नई शिक्षा नीति की घोषणा की जाएगी.
NCERT देगा चुनौतियों का समाधान
राजग सरकार के दो साल पूरे होने पर इंडिया टीवी कॉनक्लेव में एक सवाल के जवाब में स्मृति ने कहा, ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 26 मई तक देश के सामने होगी.’ उन्होंने कहा, ‘नई शिक्षा नीति के तहत, एनसीईआरटी शिक्षा व्यवस्था के सामने सभी चुनौतियों का समाधान करेगा.’
स्मृति ने साथ ही कहा कि इन चुनौतियों का समाधान होना जरूरी भी है क्योंकि छात्रों तक का कहना है कि वह महाराणा प्रताप की बजाए पुनर्जागरण के बारे में ज्यादा जानते हैं.
राज्य सरकारें नहीं चाहतीं 'फेल ना करने की नीति'
संप्रग सरकार द्वारा स्कूलों में आठवीं कक्षा तक परीक्षा में किसी को फेल नहीं करने संबंधी नीति पर उन्होंने कहा कि इसकी समीक्षा की जा रही है और फैसला लिया जाएगा. उन्होंने कहा, ‘किसी को फेल नहीं करने की नीति की वजह से कक्षा नौ में छात्र मुकाबले के लिए तैयार नहीं होते. राज्य सरकारें इसे खत्म करना चाहती हैं.

आम लोगों पर फिर पड़ी महंगाई की मार, पेट्रोल 0.83 तो डीजल 1.26 रुपये हुआ महंगा

बढ़ती महंगाई ने एक बार फिर आम लोगों के पेशानी पर बल ला दिया है. सोमवार रात को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की घोषणा की गई हैं. पेट्रोल 0.83 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 1.26 रुपये महंगा हो गया है. नई कीमतें सोमवार आधी रात से लागू हो जाएंगी. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने यह जानकारी दी.
डीजल के दामों में छठी बार बढ़ोतरी
पेट्रोल के दामों में यह लगातार चौथी बढ़ोतरी है, जबकि डीजल के दामों में यह छठवीं बार हुई बढ़ोतरी है. इससे पहले 30 अप्रैल को पेट्रोल की कीमतों में 1.06 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ, जबकि डीजल 2.94 रुपये महंगा हो गया था. इससे पहले 04 अप्रैल को पेट्रोल की कीमतों में 2.19 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ, जबकि डीजल 98 पैसे महंगा हो गया था.
उसके पहले 16 मार्च को पेट्रोल की कीमतों में 3 रुपये 7 पैसे और डीजल की कीमतों में 1 रुपये 90 पैसे का इजाफा हुआ था. 17 फरवरी को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव किया गया था. तब पेट्रोल के दाम 32 पैसे प्रति लीटर कम किए गए थे, जबकि डीजल 28 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया था.
दिल्ली में अब यह होगी नई कीमत
पेट्रोलियम की कीमतों में इस ताजा बढ़त के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 63.02 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी. वहीं डीजल की कीमत 51.67 रुपए प्रति लीटर होगी. आईओसी ने एक बयान में कहा कि पेट्रोल और डीजल के अंतर्राष्ट्रीय उत्पाद दामों के वर्तमान स्तर और रुपया- डॉलर विनिमय दर की वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं.

Monday, 16 May 2016

पिता बने सुरेश रैनाः कहा- आखिर पूरा हुआ लंबा इंतजार; ये रखा बेटी का नाम

नई दिल्ली. सुरेश रैना का इंतजार पूरा हुआ। वे एक बेटी के पिता बन गए हैं। रविवार को इसकी जानकारी रैना ने खुद ट्विटर पर दी। साथ बेटी का नाम भी रख दिया। अपनी बेटी का नाम #GraciaRaina रखा है। पिता बनने को लेकर खासे उत्साहित थे रैना...


- बता दें कि रैना आईपीएल छोड़कर हॉलैंड पहुंचे हैं। दोनों की पिछले साल शादी हुई थी। रैना की  मां भी हॉलैंड में मौजूद हैं।
- रैना पिता बनने को लेकर खासे उत्साहित थे।
- पिछले हफ्ते आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच जीतने के बाद उन्होंने कहा था, ''कल मैं अपनी पत्नी से मिल रहा हूं। फिलहाल, मैं इसे लेकर काफी एक्साइटेड हूं।''
- इससे पहले रैना ने मदर्स डे पर फोटो ट्वीट किया था। इसमें एक वह अपनी मां के साथ थे। दूसरी तरफ उनकी पत्नी डॉल के साथ दिख रही थीं।
- बता दें कि आईपीएल के 9th सीजन में रैना गुजरात लायन्स टीम के कैप्टन हैं।


हॉलैंड से क्या है कनेक्शन?

- रैना की पत्नी प्रियंका चौधरी हॉलैंड में सेटल्ड हैं। वे यहां बैंक में जॉब करती हैं।
- पिछले साल वर्ल्ड कप के बाद 3 अप्रैल को सुरेश रैना और प्रियंका चौधरी की शादी हुई थी।
- शादी के बाद वे कई बार इंडिया आईं, लेकिन किसी भी मैच में स्टेडियम में नजर नहीं आईं।
- क्रिकेट को पसंद नहीं करने वाली प्रियंका का फेवरेट स्पोर्ट फुटबॉल है। आईएसएल में वे फुटबॉल मैच देखने भी पहुंची थीं।

छोटी शहरों तक पहुंच रहा डिजिटल प्लेटफार्म, पूरा होगा डिजिटल इंडिया का सपना

मुंबई.  देश की पहली इंडियन सोशल नेटवर्किंग साईट सोचियर्स बनाने वाली युवाओं की टीम अब डिजिटल मीडिया में नए आयाम बनाने में जुटी है। डिजिटल दुनिया में 6 छात्रों द्व्रारा शुरु किए गए इस सफर में अब दर्जनों आईटी पेशेवर शामिल हो गए हैं। सोचियर्स डिजिटल मार्केटिंग के निदेशक मेहुल गुप्ता कहते हैं कि छोटे शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल प्लेटफार्म की पहुंच से ही सही मायने में मोदी सरकार के डिजिटल इंडिया का सपना पूरा हो सकेगा।

अच्छी बात यह है कि देश की बड़ी–बड़ी कंपनियां भी डिजिटल प्लेटफार्म के जरिए छोटे शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचना चाहती हैं। साल 2011 में अपने साथी छात्रों के साथ मिल कर मेहुल ने भारत की पहली सोशल नेटवर्किंग साईट तैयार की थी।

अब गुप्ता के साथ 35 युवाओं की टीम है, जो देश की जानी मानी कंपनियों के लिए अपनी सेवाएं दे रही है। उन्होंने बताया कि डिजिटल विज्ञापनों की दुनिया में हम थ्रीडी तकनीक का भी इस्तेमाल शुरु करने जा रहे हैं।


नए जमाने की तकनीक है वर्चुअल रियलिटी
आप घर बैठ सिंगापुर के सुप्रसिद्ध सफारी में घूमने का आनंद उठा सकते हैं। इसके लिए आप को वर्चुअल रियलिटी तकनीक का इस्तेमाल करना होगा। मेहुल गुप्ता की टीम आजकल इस नई तकनीक के लिए भी कार्य कर रही है।

मेहुल कहते हैं कि फिलहाल यह नई तकनीक लोगों को भा रही है। हालांकि इसे लोकप्रिय होने में थोड़ा समय लग सकता है। समय के साथ-साथ इसकी लागत भी कम होगी और यह तकनीक लोगों को कम पैसे खर्च कर मिल सकेगी। 

एक सर्वे में खुलासा: 50 छोटे देशों की GDP से ज्यादा खर्च कर रहे इंडियन बच्चे

मुंबई. शहरों में रहने वाले भारतीय बच्चों को पिछले साल हर महीने करीब 555 रुपए की पॉकेट मनी मिली, जबकि 2012 में औसतन 275 रुपए ही मिलते थे। पॉकेट मनी देने के मामले में ज्यादातर अभिभावक बेटे-बेटियों में फर्क नहीं करते, लेकिन लड़कों के मुकाबले लड़कियां पॉकेट मनी बचाने में आगे हैं। यह खुलासा एक सर्वे में हुआ है।


हैरानी की बात ये है कि खर्च के हिसाब से भारतीय बच्चों के हाथ में जितना पैसा होता है वह भूटान, मालदीव जैसे 50 छोटे देशों की जीडीपी से ज्यादा है। टर्नर कंपनी ने शहरों में रहने वाले 7 से 13 साल और 4 से 14 साल के बच्चों के अभिभावकों के बीच यह सर्वे कराया।

इसके मुताबिक, पॉकेट मनी का करीब 50 फीसदी बच्चे बचा लेते हैं। देश में बच्चों की वार्षिक खर्च क्षमता करीब 22,594 करोड़ रुपए है। बच्चे अपने अधिकांश पैसे कपड़े, जूते, जंक फूड व खिलौने पर खर्च करते हैं।

सर्वे में क्या है खास
- 64 फीसदी बच्चे साफ सफाई को लेकर सजग।
- अंग्रेजी विषय पर अभिभावक देते हैं खास ध्यान।
- सलमान खान व कैटरीना कैफ बच्चों में सबसे लोकप्रिय।
- सचिन तेंडुलकर और सानिया मिर्जा पसंदीदा खिलाड़ी।
- छोटा भीम पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर।
- सुपरहीरो की शक्तियां मिले तो 27 फीसदी दूर करेंगे गरीबी।

94 फीसदी अभिभावक करते हैं निगरानी
सर्वे में यह भी साफ हुआ है कि 25 फीसदी बच्चे सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। फेसबुक बच्चों का पसंदीदा सोशल नेटवर्किग साइट है। 54 फीसदी बच्चे अपने अभिभावकों और 46 फीसदी अपने अकाउंट का इस्तेमाल करते हैं।

हालांकि, 94 फीसदी अभिभावक अपने बच्चों की सोशल नेटवर्किंग साइट की गतिविधियों पर निगरानी रखते हैं। पढ़ाई के अलावा दूसरे शौक पूरे करने के लिए भी अब अभिभावक बच्चों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। बच्चों का झुकाव उत्तर भारत में डांस व क्रिकेट, दक्षिण भारत में वाद्ययंत्र और पूर्वी भारत में चित्रकला की ओर है।