Thursday, 19 May 2016

सिद्दार्थ माल्या की न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर हुई VIRAL

मुंबई. शराब कारोबारी विजय माल्या के बेटे सिद्दार्थ माल्या की न्यूड फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ये फोटोज सिद्दार्थ ने अपने इनस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई। क्या है फोटो में...


- इस फोटो में सिद्धार्थ सामने से अपना चेहरा दिखाते नजर आ रहे हैं, शीशे के रिफ्लैक्शन में उनका बैक न्यूड नजर आ रहा है।
- फोटो वायरल होने के बाद सिद्दार्थ माल्या ने इसे अपने इनस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दिया।
- हालांकि उसके पहले ही फोटो को यूजर्स ने ट्रौल करना शुरू कर दिया।
- फोटो को शेयर करते हुए जूनियर माल्या ने लिखा कि जो मुझे पॉजिटिविटी देते हैं उनको आई लव यू और जो मुझे निगेटिविटी देते हैं तो मेरा बी** किस करें।

इंस्टाग्राम फोटोज के कारण रहते हैं सुर्खियों में....

जूनियर माल्या अपने इंस्टाग्राम फोटोज के कारण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी दादी के साथ टकीला पार्टी करते हुए फोटो शेयर की थी जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रही थी। वहीं उसके पहले वे कैटरिना कैफ की बहन इसाबेल और एक्ट्रेस सोनल चौहान के साथ फोटो शेयर करने को लेकर चर्चा में आए थे।

कौन हैं सिद्धार्थ

विजय माल्या की 2 शादी हो चुकी हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम समीरा माल्या है, जो कि उस समय एयर इंडिया एयरलाइंस की एयर होस्टेस थी। सिद्धार्थ माल्या समीरा और विजय माल्या की ही संतान है। सिद्धार्थ का जन्म अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुआ था। वे क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ़ लंदन से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रैजुएट हैं। विजय माल्या की दूसरी पत्नी का नाम रेखा है, जो कभी उनकी पड़ोसी हुआ करती थी।

एक्टिंग में हाथ आजमा रहे हैं माल्या

ग्रैजुएशन के बाद सिद्धार्थ माल्या ने ड्रिंक कंपनी जायंट डियागो में ब्रांड मैनेजर के रूप में नौकरी की। इंडिया लौटने के बाद 2010 में वे आईपीएल टीम रॉयल चलैंजेर्स बेंगलुरु के डायरेक्टर बनाए गए। अब वे फिर लंदन में हैं और रॉयल स्कूल ऑफ़ स्पीच और ड्रामा में एक्टिंग सीख रहे हैं।

No comments: