Tuesday, 28 July 2015

मुख्यमंत्री ने पत्नी संग की पंढरपुर में महापूजा, किसानों की खुशहाली के लिए मांगी मन्नत

मुख्यमंत्री ने पत्नी संग की पंढरपुर में महापूजा, किसानों की खुशहाली के लिए मांगी मन्नत

पुणे:  आषाढ़ी एकादशी के मौके पर सोमवार सुबह महाराष्ट्र के पवित्र तीर्थस्थल पंढ़रपुर में भगवान विट्ठल की पूजा मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और उनकी पत्नी के हाथों की गई। इस बार मुख्यमंत्री के साथ पूजा करने का मौका हिंगोली के रहनेवाले राघोजी धांड़े और संगीता धांड़े दम्पति को मिला है। मुख्यमंत्री ने भगवान विट्ठल से महाराष्ट्र में सूखे की समस्या हल करने की कामना की। 
 
हर साल की तरह इस बार भी तड़के मुख्यमंत्री फड़णवीस और उनकी पत्नी विट्ठल रुक्मिणी की महापूजा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री के अलावा लाखों श्रद्धालु पंढ़रपुर पहुंचे हैं। राज्य परिवाहन निगम की ओर से राज्यभर से आनेवाले वारकरियों के लिए 3500 बसों का इंतजाम किया गया है।  
महाराष्ट्र में बरसात कम होने से किसानों के सामने नया संकट खडा हो गया है। पूजा के दौरान मुख्यमंत्री ने किसानों की समस्याओं के निवारण के लिए भगवान विट्ठल से कामना की।

No comments: