इनकी निगरानी में याकूब को होगी फांसी, कभी SEX रैकेट पकड़कर हुई थीं फेमस
नागपुर. 1993 मुंबई ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन को 30 जुलाई को फांसी दी जा सकती है। यदि कोर्ट और गवर्नर याकूब की मर्सी पिटीशन खारिज करते हैं तो एडिशनल डायरेक्टर जनरल (जेल) मीरा बोरवणकर की निगरानी में याकूब को फांसी दी जाएगी। फांसी की तैयारी का जायजा लेने मीरा नागपुर पहुंच चुकी हैं। मालूम हो कि याकूब मेमन की फांसी को 6 दिन बचे है। जिसके चलते पुलिस डिपार्टमेंट के कई बड़े अफसर नागपुर आ रहे हैं।
जलगांव में सेक्स रैकेट पकड़कर आई थी सुर्ख़ियों में
सन 1994 में महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक बड़ा सेक्स रैकेट पकड़ाया था, जिसमें स्कूल की बच्चियों से लेकर कॉलेज की लड़कियों को देह व्यापार के बिज़नेस में ढकेलने की बात सामने आई थी। इस स्कैंडल का खुलासा करने में मीरा ने अहम् रोल निभाया था। इस घटना के बाद मीरा देशभर में मीडिया की सुर्ख़ियों में छाई थीं। मीरा से इंस्पायर होकर मर्दानी फिल्म बनाई गई थी। इस फिल्म का मेन रोल रानी मुखर्जी ने निभाया था।
1981 बैच की आईपीएस ऑफिसर है मीरा
मीरा मूलतः पंजाब के फाज़िलका जिले की रहने वाली हैं। वे 1981 बैच की आईपीएस ऑफिसर हैं। उनके पति अभय बोरवणकर भी भारतीय प्रशासनिक सेवा(IAS) के अधिकारी थे और फिलहाल नौकरी छोड़ बिज़नेस करते हैं।
पिता थे फ़ौज में
मीरा के पिता ओ.पी.चड्ढा बॉर्डर सिक्यूरिटी फ़ोर्स(BSF) में थे। उनकी पोस्टिंग फाज़िलका में ही थी। इसी दरमियान मीरा ने मैट्रिक तक शिक्षा फाज़िलका में ही ली। इसके बाद 1971 में उनके पिता का ट्रांसफर हुआ। उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई जालंधर से की।

No comments:
Post a Comment