Tuesday, 21 July 2015

PHOTOS: शूटिंग देखने गई और मिल गया फिल्म में हीरोइन का रोल

PHOTOS: शूटिंग देखने गई और मिल गया फिल्म में हीरोइन का रोल


पुणे: शूटिंग देखने गई और हीरोइन बन गई। जी हां यह कहानी है, पुणे की 18 वर्षीय अपेक्षा पांचाल की। एक फिल्म की शूटिंग देखने पहुंची अपेक्षा पर फिल्म के निर्देशक की नजर पड़ी और उन्होंने अपनी अगली फिल्म की लीड एक्ट्रेस के रूप में उन्हें चुन लिया। 'प्राइड ऑफ महाराष्ट्र' की आज की कड़ी में dainikbhaskar.com आपको टॉलीवुड की सबसे कम उम्र की अभिनेत्री अपेक्षा पांचाल के बारे में बताने जा रहे हैं।
सेट पर मिला ऑफर
अपेक्षा के फिल्मों में आने की कहानी बड़ी ही दिलचस्प है। आज से लगभग एक साल पहले तमिल फिल्मों के निर्देशक क्रांति प्रसाद पुणे के पास एक तमिल फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। अपेक्षा इस फिल्म की शूटिंग देखने पहुंची थी। सैंकड़ों लोगों की भीड़ के बीच क्रांति की नजर अचानक अपेक्षा पर पड़ी और शूटिंग खत्म होते ही उन्होंने अपेक्षा को अपने पास बुलाया और अपनी अगली तमिल फिल्म में अभिनेत्री का रोल ऑफर किया।
तीन महीने में तमिल सीखी
महाराष्ट्र के धर्मस्थल आलंदी के एक परंपरागत वारकारी मराठी परिवार से सबंध रखने वाली अपेक्षा के परिवार में दूर-दूर तक एक्टिंग या सिनेमा के क्षेत्र से किसी का कोई भी जुड़ाव नहीं थी और न ही उन्हें तमिल भाषा आती थी। इन सबके बावजूद क्रांति के इस ऑफर को वह ठुकरा नहीं सकी और सेट पर ही उन्होंने हां बोल दिया। इसके बाद अपेक्षा ने चेन्नई के एक एक्टिंग इंस्टिट्यूट में दाखिला लेकर प्रतिदिन 8 घंटे की कड़ी मेहनत करते हुए सिर्फ 3 महीने के भीतर एक्टिंग, नृत्य और तमिल भाषा सीखने में कामयाबी हासिल की। सिर्फ 18 साल की उम्र में एक बड़ी तमिल फिल्म में काम वाली अपेक्षा पहली अभिनेत्री हैं। फिलहाल अपेक्षा को मराठी, तमिल के साथ-साथ कन्नड़ और उर्दू भाषा भी आती है।
अगले महीने आ सकती है पहली फिल्म
अपेक्षा की पहली तमिल फिल्म 'संतोषीथिल कलावरम' अगले एक-दो महीने के बीच सिनेमा के परदे पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म के मुख्य नायक निरंत रेड्डी हैं। यह फिल्म कॉलेज में पढ़ने वाले युवाओं के जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव पर आधारित है। फिल्म में अपेक्षा की मां महानंदा ने भी एक छोटी भूमिका निभाई है। इस फिल्म को लेकर सिर्फ अपेक्षा के परिवार को ही नहीं, बल्कि पूरे आलंदी के वारकारी समाज को काफी उम्मीदें हैं।
कई फिल्मों के ऑफर
अपेक्षा की इस सफलता के पीछे उनके पिता अप्पा पांचाल, मां महानंदा, दो भाई रवि और अविनाश का अहम योगदान रहा है। अपेक्षा ने 72 प्रतिशत अंकों के साथ इसी साल आलंदी के ज्ञानेश्वर विद्यालय से 12 वीं की परीक्षा पास की है। अपेक्षा आगे चलकर एमबीए करना चाहती थीं, लेकिन अचानक पलटी किस्मत के बाद वह अब फिल्मों में ही हाथ आजमाना चाहती हैं। फिलहाल अपेक्षा पांचाल के पास दो मराठी फिल्म, एक कन्नड़ फिल्म और एक हिंदी फिल्म का ऑफर है, लेकिन सही स्क्रिप्ट का इंतजार कर रही अपेक्षा ने किसी भी फिल्म के लिए हां नहीं बोला है

No comments: