Showing posts with label latest news. Show all posts
Showing posts with label latest news. Show all posts

Monday, 19 November 2018

विहिप राम मंदिर बनाए तो शिवसेना देगी साथ: संजय राउत

विहिप राम मंदिर बनाए तो शिवसेना देगी साथ: संजय राउत


लखनऊ, राज्य ब्यूरो। राम मंदिर निर्माण मुद्दे पर अयोध्या में 24 व 25 नवंबर को शिवसेना और विश्व हिंदू परिषद के बीच शक्ति प्रदर्शन जैसी स्थिति से इन्कार करते हुए शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा कि केवल भीड़ जुटा लेने से राम मंदिर न बनेगा। यह जनभावना से जुड़ा मुद्दा है इसलिए कोर्ट के भरोसे भी नहीं रहा जा सकता है। मंदिर निर्माण के लिए अध्यादेश लाने में देरी कर रही सरकार को इसकी वजह बतानी होगी। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद अभी राममंदिर बनाने की शुरुआत करती है तो शिवसेना साथ देगी। उनका कहना था कि शिवसेना को श्रेय नहीं राम मंदिर चाहिए।
सोमवार को शिवसेना नेता ने भाजपा पर निशाना साधा कि हमने चुनाव में कभी राम मंदिर मुद्दे का इस्तेमाल नहीं किया लेकिन, जो लोग ऐसा करते रहे हैं, उन्हें इस बारे में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। केंद्र व प्रदेश में बहुमत वाली सरकार होने के बाद भी मंदिर निर्माण का अध्यादेश लाने में देरी क्यों हो रही है? मंदिर निर्माण का एकमात्र समाधान अध्यादेश है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण मुद्दा वर्ष 2019 में ही सुलझ जाना चाहिए, ताकि इसके बाद किसी राजनीतिक पार्टी के लिए राम मंदिर और बाबरी मस्जिद एजेंडा न रह जाए। राम मंदिर कोई जुमला नहीं है बल्कि राष्ट्रीय अस्तित्व का सवाल है। भाजपा के पास अब कोई बहाना नहीं बचा है।
रैली नहीं, जन संवाद करेंगे ठाकरे 
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे को विहिप की संत सभा के समानांतर न होने का स्पष्टीकरण देते हुए राउत ने कहा कि रैली नहीं है, वरन संतों से आशीर्वाद लिया जाएगा। उद्धव ठाकरे 24 नवंबर को अयोध्या पहुंचेंगे और 25 नवंबर तक रहेंगे। इस बीच महंत नृत्य गोपाल दास की मौजूदगी में सरयू आरती होगी और 25 को सुबह नौ बजे राम लला के दर्शन करेंगे। इसके बाद गुलाब बाड़ी में जनसंवाद होगा। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र व अन्य स्थानों से भी शिवसैनिकों के अयोध्या पहुंचने की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री से मिलेंगे
राउत ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र पांडेय द्वारा शिवसेना की अचानक बढ़ी सक्रियता पर उठाए गए प्रश्न पर टिप्पणी से इन्कार करते हुए कहा कि हम कोई विवाद नहीं राम मंदिर चाहते हैं। उन्होंने बताया कि अयोध्या में दहशत जैसा माहौल नहीं है। वह बाबरी मस्जिद के पक्षकार अंसारी से मिल चुके हैं, किसी को डरने की जरूरत नहीं। मंदिर निर्माण को लेकर मंगलवार को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री से मिलेंगे और उद्धव ठाकरे के दौरे पर भी चर्चा करेंगे।

Friday, 24 July 2015

राज्य की नई सड़कों के लिए 4 हजार करोड़ रुपए, PWD मंत्री ने किया ऐलान

राज्य की नई सड़कों के लिए 4 हजार करोड़ रुपए, PWD मंत्री ने किया ऐलान



मुंबई. राज्य सरकार सड़कों के निर्माण पर 4 हजार करोड़ रुपए खर्च करेगी। इनके निर्माण व मरम्मत के लिए हर जिले को सौ करोड़ की निधि दी जाएगी। आगामी अक्टूबर में एक साथ एक हजार कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी मंत्री चंद्रकांत पाटील ने गुरुवार को विधानसभा में यह घोषणा की।
राज्य में सड़कों की खराब हालत को लेकर नियम 293 के तहत चली चर्चा का जवाब देते हुए पाटील ने कहा कि सड़कों के लिए बजट में बढ़ोतरी की गयी है। अगले 4 वर्षों में राज्य की सड़कों को गड्‌ढा मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

Thursday, 23 July 2015

शिवसेना-भाजपा में फिर चले बयानों के तीर

शिवसेना-भाजपा में फिर चले बयानों के तीर
मुंबई: महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना एक बार फिर आमने-सामने खड़ी हैं। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के मोदी और शरीफ की मुलाकात को दुर्भाग्यपूर्ण बताने के बाद भाजपा ने शिवसेना की ओर कड़ा रुख अपनाया।

भाजपा नेता आशीष शेलार ने उद्धव को अंतरराष्ट्रीय मसलों पर ध्यान देने के बजाय मुम्बई की समस्याओं पर ध्यान देने को कहा। शेलार ने कहा कि उद्धव बीएमसी, जहां सेना का वर्चस्व है, की कार्यप्रणाली पर ध्यान दें। शेलार ने बारिश के वक़्त मुम्बई की सड़कों के खस्ताहाल और बारिश की वजह से फैल रही डेंगू और लेप्टोस्पिरोसिस जैसी बीमारियों से निपटने के लिए भी बीएमसी के तौरतरीकों पर सवाल उठाए हैं।

इस आक्षेप का जवाब देते हुए सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुम्बई की दशा को दिल्ली और बाकी जगहों से बेहतर बताया। उद्धव ने कहा कि मुम्बई में 300 mm बारिश हुई तो लोगों को नाले और नालों की सफाई याद आ गई। पर दिल्ली में सिर्फ 100 mm बारिश होने पर दिल्ली डूब गई।

गणपति पंडालों के विरुद्ध लिए गए फैसले पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि, "गणपति उत्सव लोकमान्य तिलक ने शुरू किया दाऊद ने नहीं। जनजागृति के लिए शुरू किया था उत्सव। अंग्रेजों ने भी अप्पत्ति नहीं की थी। आज सड़क पर अगर कोई नमाज पढ़े तो किसी को कोई आपत्ति नहीं पर बात जब हमारे उत्सवों की आती है तो हमारे ही धर्म के लोग हमारे ही उत्सवों के खिलाफ कोर्ट पहुंच जाते हैं। गणपति मंडल सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं। गणपति उत्सव अगर हिंदुस्तान में नहीं होगा तो क्या पाकिस्तान में होगा क्या? चाहे कुछ भी ही जाये गणपति उत्सव हमेशा की तरह मनाया जाएगा।"

उद्धव ने कहा कि शनिवार और रविवार को मुम्बई में आरोग्य शिविर आयोजित किया जायेगा। हालांकि मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने कहा कि दोनों पक्ष साथ-साथ हैं और दोनों पार्टियों में कोई विवाद नहीं है।

सरकार सिर्फ सेल्फी लेने या योगा कराने को नहीं : नेहा धूपिया का मोदी सरकार पर निशाना

सरकार सिर्फ सेल्फी लेने या योगा कराने को नहीं : नेहा धूपिया का मोदी सरकार पर निशाना












नई दिल्‍ली: एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने सरकार को जगाने का एक नया तरीका इजाद किया है। हर साल की तरह इस बार भी मानसून में भारी बारिश से मुंबई की सड़कें बेहाल रहीं। महाराष्ट्र सरकार इस तरफ कुछ खास ध्यान नहीं दे रही है। लिहाज़ा, सरकार को चेताने के लिए नेहा ने ट्विटर पर एक अनूठा कैंपेन शुरू किया है।

अपने ट्वीट में नेहा ने लिखा, 'एक बारिश होती है और शहर थम जाता है। अच्छी सरकार सिर्फ सेल्फी लेने या हमें योगा कराने के लिए नहीं है। सरकार को यह देखना चाहिए कि नागरिक कितने सुरक्षित हैं।'

इससे पहले एक्ट्रेस श्रुति सेठ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सेल्फी विद डॉटर' कैंपेन पर ट्वीट्स कर धावा बोला था। उसके बाद एक्ट्रेस नेहा धूपिया एक ट्विटर ट्रेंड बनकर सामने आई हैं। नेहा की इस ट्विटर पोस्ट को 600 से भी ज्यादा बार री-ट्वीट किया जा चुका है।

हालांकि नेहा के ट्वीट पर उनकी खिंचाई शुरू हो गई। कुछ ही देर में nehadhupia टॉप ट्रेंड्स में आ गईं। ट्विटर पर लोगों ने इसे नेहा धूपिया का सस्ती लोकप्रियता पाने का तरीका करार दिया। वहीं, कुछ ने नेहा का समर्थन भी किया।

Wednesday, 22 July 2015

एक्सप्रेस वे पर कार पर चट्टान गिरी, तीन की मौत, चार घायल - See more at:

एक्सप्रेस वे पर कार पर चट्टान गिरी, तीन की मौत, चार घायल -



पुणे। शनिवार से हो रही बरसात के चलते मुंबई- पुणे एक्सप्रेस वे पर रविवार दोपहर 12 दो कारों पर चट्टान ढ़हने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हुई है। इस हादसे में चार लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। इस हादसे में चार लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। हाइवे पर यातायात ठप हो होने से दूर तक वाहनों की कतारें लगी हुई है। मलबा हटाने में दो दिन का वक्त लग सकता है। पुलिस के मुताबिक आज दोपहर बारह बजे खोपोली के पास बोर घाट में चट्टान गिरने से दो कार इसकी चपेट में आई। कारों में सवार भाईंदर के रहनेवाले दिलीप भाई पटेल सहित और शशिकांत धामकर की मौके पर ही मौत हुई। वहीं तीन महिला और एक पुरुष गंभीर रुप से घायल हुए हैं। हाइवे पर तीन किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगी हुई है। चट्टान का मलबा हटाने के लिए दो दिन का वक्त लग सकता है। पुलिस ने वाहनचालकों से पुराने मुंबई-पुणे हाइवे का इस्तेमाल का आवाहन किया है। छुट्टी दिन के पुणे - मुंबई एक्सप्रेस वे पर वाहनों की संख्या ज्यादा होती है। अब चट्टान गिरने वाहनों की दूर तक कतारें लगी हुई है। इससे वाहनचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले माह 22 तारीख को भी बरसात शुरु होते ही एक्सप्रेस वे पर सुरंग के पास चट्टान गिरी थी। इस कारण हाइवे यातायात के लिए 24 घंटों तक बंद किया गया था। अब एक माह के बाद फिर से बरसात शुरू होते ही आज फिर चट्टान गिरी।

महाराष्ट्र में नहीं है जल्लाद, याकूब को फांसी देने के लिए यूपी का पवन तैयार - See more at: http://www.jagran.com/maharashtra/pune-12631874.html#sthash.M2E4706n.dpuf

महाराष्ट्र में नहीं है जल्लाद, याकूब को फांसी देने के लिए यूपी का पवन तैयार - 



पुणे। 1993 में मुंबई में हुए सीरियल बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन की क्यूरेटिव पिटीशन सुप्रीम कोर्ट द्वारा खारिज किये जाने के बाद नागपुर की सेंट्रल जेल में फांसी होनी तय है।
सूत्रों की माने तो 30 जुलाई को याकूब को फांसी दी जा सकती है। इसी दिन याकूब मेमन का जन्मदिन भी है। इस फैसले के बाद महाराष्ट्र सरकार के सामने एक बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। महाराष्ट्र की दोनों सेंट्रल जेलों (पुणे और नागपुर) में फांसी देने के लिए कोई भी जल्लाद नहीं है। इन सब के बीच मेरठ के जल्लाद पवन कुमार ने महाराष्ट्र सरकार से याकूब मेमन को फांसी की जिम्मेदारी देने की मांग की है।
30 साल पहले हुई थी फांसी
नागपुर जेल में करीब 30 वर्ष बाद किसी कैदी को फांसी दी जाने वाली है। इससे पहले 1984 में अमरावती के रहने वाले वानखेड़े भाइयों को हत्या के एक मामले में फांसी दी गई थी। अब तक 23 कैदियों को फांसी दी जा चुकी है।
याकूब को फांसी देने की पूरी प्रक्रिया जेल मैनुअल के अनुसार करीब पांच घंटे चलेगी। वहीं पुणे की यरवदा जेल में 26/11 के एकमात्र जिंदा बचे आतंकी अजमल कसाब को फांसी दी गई थी।
सरकार के सामने दो विकल्प
कसाब को फांसी देने के लिए जेल विभाग ने किसी तरह एक रिटायर्ड जल्लाद को तैयार किया था। हालांकि नागपुर जेल सुपरिटेंडेंट योगेश देसाई की माने तो जल्लाद का इंतजाम जल्द ही हो जाएगा।
जेल विभाग के सूत्रों की माने तो कसाब की तरह ही किसी रिटायर्ड जल्लाद के हाथों फांसी की प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है और दूसरे विकल्प के रूप में किसी और राज्य से जल्लाद बुलाया जा सकता है। हालांकि इस मामले में अंतिम निर्णय राज्य के गृह विभाग और जेल अधिकारियों को लेना है।
कौन है पवन जल्लाद
बताते चलें कि पवन पुश्तैनी जल्लाद है। उसके पिता और दादा जल्लाद का काम करते थे। यूपी में पवन अकेला जल्लाद है। निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कौली को फांसी देने की सजा होने पर पवन काफी चर्चाओं में आया था। सुरेंद्र कौली को फांसी देने की जिम्मेदारी उसे ही मिली थी। उसने अपनी सभी तैयारी भी पूरी कर ली थी, लेकिन फांसी देने से पहले ही एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सुरेंद्र कौली की सजा अगली सुनवाई तक स्थगित कर दी थी।
आर्थिक तंगी से जूझ रहा है पवन
महाराष्ट्र सरकार की इस परेशानी के बीच मेरठ के जल्लाद पवन कुमार ने आगे आते हुए याकूब मेमन को फांसी की जिम्मेदारी स्वीकार करने की बात कही है। असल में पवन इन दिनों आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। उसे उम्मीद है कि अगर सरकार मंजूरी देती है तो उसे कुछ पैसे मिल जायेंगे और उसकी आर्थिक स्थिति में थोड़ा सुधर आ जायेगा। पवन को उत्तर प्रदेश सरकार से सिर्फ तीन हजार की रुपए की तनख्वाह मिलती हैं, जो पिछले चार महीने से नहीं मिली है। उसके दो बेटे और एक बेटी है। तीनों अभी पढ़ाई कर रहे हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह गांव-मोहल्लों में जाकर फेरी लगाकर कपड़े बेचता है। जो पैसे बचते हैं उनसे किसी तरह परिवार का गुजर-बसर करता है। उसके अनुसार, इस महंगाई में तीन हजार रुपए से परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल है। दूसरी ओर, बेटी की शादी भी करनी है।


घूस लेने के आरोप में समाज कल्याण विभाग का अधिकारी गिरफ्तार

घूस लेने के आरोप में समाज कल्याण विभाग का अधिकारी गिरफ्तार


पुणेएसीबी ने दो लाख की घूस लेने के मामले में समाज कल्याण विभाग के प्रादेशिक उपायुक्त माधव वैद्य समेत दो लोगों को मंगलवार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
एसीबी के पुलिस उपाधीक्षक श्री हरी पाटील ने बताया कि नांदेड़ जिले में स्थित एक शिक्षा संस्था के अध्यक्ष वर्ष 1992 से प्राथमिक आश्रमशाला चला रहे हैं, जिसमें 4 शिक्षक व एक अन्य कर्मचारी की नियुक्ति की गई है। इनके पदों को मंजूरी मिलने के लिए संस्था द्वारा विशेष जिला समाज कल्याण अधिकारी को प्रस्ताव भी दिया गया। उक्त प्रस्ताव प्रादेशिक उपायुक्त कार्यालय को दिया गया। उन्होंने उक्त पद मंजूर कर उनकी नियुक्ति नियमित करने के लिए संस्था से पहले ही दस लाख रुपए लिए, लेकिन काम नहीं किया। वैद्य का हाल में पुणे तबादला हुआ है।

उन्होंने सोमवार को संस्था अध्यक्ष को पुणे कार्यालय में बुलाया तथा दो लाख की और रिश्वत मांगी। इसकी शिकायत एसीबी में कर दी गयी थी।

नागपुर को मिली टी-20 वर्ल्डकप की मेजबानी, जामठा स्टेडियम में होगा मैच

नागपुर को मिली टी-20 वर्ल्डकप की मेजबानी, जामठा स्टेडियम में होगा मैच

नागपुर/कोलकाता. अगले वर्ष होने वाले आईसीसी ट्वेंटी-20 विश्वकप मैचों के आयोजन स्थलों में नागपुर भी शामिल होगा। बीसीसीआई ने आयोजन स्थलों की घोषणा कर दी है। नागपुर को इस बार मेजबानी करने का मौका मिला है।
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा। बीसीसीआई ने मंगलवार को बंगलुरु, चेन्नई, धर्मशाला, मोहाली, कोलकाता, मुंबई, नागपुर और दिल्ली में मैचों का आयोजन कराए जाने की घोषणा की।
11 मार्च से शुरू होकर तीन अप्रैल तक चलने वाले टूर्नामेंट का फाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन में होगा। अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी के लिए आईसीसी द्वारा निर्धारित मानदंडों पर खरा उतरने वाले स्थलों पर ही मैचों का आयोजन किया जाएगा।

टूर्नामेंट के लिए आयोजन स्थलों की घोषणा करते हुए बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘हमने अगले वर्ष होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए तैयारी शुरू कर दी है। हम इस ट्वंेटी-20 विश्वकप का सफल आयोजन कर इसे प्रशंसकों और भाग ले रही टीमों के लिए यादगार बना देना चाहते हैं। मुझे भरोसा है कि सभी आयोजन स्थल विश्व स्तरीय आयोजन करेंगे।
निश्चित ही वीसीए को मिलेंगे अच्छे मैच : दीक्षित
विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश दीक्षित ने नागपुर को मेजबानी मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि कि नागपुर को निश्चित ही अच्छे मैच मिलेंगे। उन्होंने कहा कि नागपुर में विश्वकप के कम से कम दो मुकाबले होंगे। जिनमें से एक मैच भारत का होगा।
दीक्षित ने कहा कि जामठा स्थित वीसीए का मैदान भारत के सर्वश्रेष्ठ मैदानों में से एक है। दीक्षित ने कहा कि हम पिछली बार की तरह इस बार भी शानदार मेजबानी करेंगे।