घूस लेने के आरोप में समाज कल्याण विभाग का अधिकारी गिरफ्तार
पुणे: एसीबी ने दो लाख की घूस लेने के मामले में समाज कल्याण विभाग के प्रादेशिक उपायुक्त माधव वैद्य समेत दो लोगों को मंगलवार को रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
एसीबी के पुलिस उपाधीक्षक श्री हरी पाटील ने बताया कि नांदेड़ जिले में स्थित एक शिक्षा संस्था के अध्यक्ष वर्ष 1992 से प्राथमिक आश्रमशाला चला रहे हैं, जिसमें 4 शिक्षक व एक अन्य कर्मचारी की नियुक्ति की गई है। इनके पदों को मंजूरी मिलने के लिए संस्था द्वारा विशेष जिला समाज कल्याण अधिकारी को प्रस्ताव भी दिया गया। उक्त प्रस्ताव प्रादेशिक उपायुक्त कार्यालय को दिया गया। उन्होंने उक्त पद मंजूर कर उनकी नियुक्ति नियमित करने के लिए संस्था से पहले ही दस लाख रुपए लिए, लेकिन काम नहीं किया। वैद्य का हाल में पुणे तबादला हुआ है।
उन्होंने सोमवार को संस्था अध्यक्ष को पुणे कार्यालय में बुलाया तथा दो लाख की और रिश्वत मांगी। इसकी शिकायत एसीबी में कर दी गयी थी।
उन्होंने सोमवार को संस्था अध्यक्ष को पुणे कार्यालय में बुलाया तथा दो लाख की और रिश्वत मांगी। इसकी शिकायत एसीबी में कर दी गयी थी।

No comments:
Post a Comment