Saturday, 18 July 2015

नागपुर. नई दिल्ली में बैठकर कभी लॉटरी लगने तो कभी शादी कराने का झांसा देकर देश के नागरिकों को ठगने वाले नाइजीरियन अंतरराष्ट्रीय गिरोह को नागपुर पुलिस नई दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफल हुई है। नागपुर की जरीपटका पुलिस ने इस गिरोह के मुखिया समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दो नाइजीरियन और 4 मणिपुर के युवकों का समावेश है।
आरोपियों में संडे माइकल मेदुबुइके (33), केनेथ उकवाईओकाका (37) नाइजीरिया, लैसराम हेमंता इंगो सिंह (30), थॉडम चिंगलेसाना सिंह (22), नितीन युम्नम सिंह (24) और गंगबम अमरजीत सिंह (22) मणिपुर निवासी शामिल हैं। सभी आरोपियों को ट्रांजिट वारंट पर नागपुर लाया गया। आरोपियों को धर-दबोचने में सिपाही अमित तिवारी, राकेश खोब्रागड़े, पवन, स्वप्निल, हरिश बावणे आदि ने महत्ती भूमिका 

No comments: