Showing posts with label HOME. Show all posts
Showing posts with label HOME. Show all posts

Wednesday, 22 July 2015

नेशनल हाईवे में बदलेंगे महाराष्ट्र के महामार्ग, राज्य के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

नेशनल हाईवे में बदलेंगे महाराष्ट्र के महामार्ग, राज्य के प्रस्ताव को मिली मंजूरी


नई दिल्ली/ मुंबई. राज्य के मुख्य शहरों तथा राज्य से दूसरे राज्यों में जानेवाले प्रदेश के करीब 10 हजार किलो मीटर के राज्य महामार्गों को केंद्र के हवाले करने के राज्य के प्रस्ताव को केंद्रीय परिवहन मंत्री ने स्वीकार कर लिया है। इससे राज्य के कुछ महामार्ग अब राष्ट्रीय महामार्गों में तब्दील हो जाएंगे। लिहाजा उनकी मरम्मत या फिर नए मार्ग निर्माण कराने की जिम्मेदारी भी राज्य की नहीं बल्कि केंद्र की होगी।
इस संबंध में राज्य के सहकार एवं सार्वजनिक निर्माण मंत्री चंद्रकांत पाटील ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी के साथ की बैठक की। पाटील ने बताया कि राज्य में पीडब्ल्यूडी, जिला परिषद या स्टेट हाईवे द्वारा जो मार्ग बनाए गए उनकी मरम्मत का खर्च राज्य सरकार झेल नहीं पाती, लिहाजा कुछ मार्गों को राष्ट्रीय राजमार्ग योजना में शामिल करने के लिए केंद्र को प्रस्ताव दिया था। राज्य के ऐसे 10 हजार किमी के मार्गों को इस योजना में शामिल करने के प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्री ने स्वीकृत कर लिया है।
बदलेंगे ये मार्ग
इन मार्गों में नागपुर-भंडारा, नागपुर-चंद्रपुर, कोल्हापुर, सोलापुर, समेत आदिवासी भागों को जोड़ने मार्ग भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस बारे में शीघ्र ही जीआर जारी किया जायेगा। बता दें कि राज्य में कुल 18 राष्ट्रीय महामार्ग हैं और कई राज्य महामार्ग हैं। इन सभी मार्गों की दूरी 33, 705 कि मी है। प्रमुख राज्य महामार्गों में क्र. 1, 3, 6, 9 तथा 10 का समावेश है।

Tuesday, 21 July 2015

Confession: जब बोले थे रणबीर, 'हां मैंने दीपिका को धोखा दिया था'

Confession: जब बोले थे रणबीर, 'हां मैंने दीपिका को धोखा दिया था'


रणबीर कपूर ने 2011 में इस बात को एक इंटरव्यू में स्वीकार किया था कि उन्होंने दीपिका पादुकोण को अपने रिलेशनशिप में धोखा दिया है।
गौरतलब है कि दोनों लंबे समय तक रिश्ते में थे। रणबीर ने यह बात तब स्वीकार की थी, जब दीपिका ने उन पर धोखा देने की बात कही थी।
रणबीर बोले थे कि उन्हें कभी यह समझ नहीं आया कि वे अपने रिश्ते में क्या कर रहे हैं और क्यों कर रहे हैं। गौरतलब है कि अब रणबीर एक्ट्रेस कैटरीना के साथ रिलेशन में हैं।

मरने वाले गवाह को आसाराम ने की थी खरीदने की कोशिश, ऑडियो क्लिप से दावा

मरने वाले गवाह को आसाराम ने की थी खरीदने की कोशिश, ऑडियो क्लिप से दावा



लखनऊ. रेप केस में आरोपी आसाराम पर उस गवाह को खरीदने की कोशिश करने का आरोप लगा है, जिसकी पिछले दिनों मौत हो गई थी। रेप पीड़िता के पिता ने पुलिस को 15 मिनट का ऑडियो क्लिप भेजा है, जिसमें जोधपुर रेप केस को लेकर आसाराम बापू और कृपाल सिंह (गवाह) के बीच बातचीत हुई थी। इसके साथ ही पीड़िता के पिता ने दावा किया है कि आसाराम ने गवाह को खरीदने की कोशिश की थी और ऐसा न कर पाने के बाद उसका मर्डर कर दिया गया। बता दें कि कृपाल पर शाहजहानपुर में 10 जुलाई को हमला हुआ था, जिसके बाद अगले दिन बरेली के हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई थी।
आठ महीने पुरानी है बातचीत
दावा किया जा रहा है कि आसाराम ने आठ महीने पहले गवाह से संपर्क साधा था। पीड़िता के पिता का कहना है कि कृपाल ने ही उसे यह ऑडियो क्लिप दी थी। कृपाल जोधपुर कोर्ट में दो महीने पहले अपना बयान दर्ज करा चुका है।
गवाह ने कैसे की ऑडियो रिकॉर्डिंग
दावा है कि आसाराम के दो सहयोगी राघव और संजय कृपाल के घर आए थे। उन्होंने कहा कि आसाराम उससे बात करना चाहते हैं। संजय ने अपने फोन से नंबर डायल किया और आसाराम से बात कराई। इस दौरान कृपाल ने अपने फोन में साउंड रिकॉर्डिंग ऑन कर दिया था। संजय और राघव कृपाल की मौत के मामले में संदिग्ध हैं।
एसपी ने कहा- जांच का हिस्सा बनाया जा सकता है ऑडियो टेप
शाहजहानपुर के एसपी बबलू कुमार ने ऑडियो क्लिप हैंडओवर किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, ''इस मामले में रेप पीड़िता की ओर से जो भी ऑडियो क्लिप दिए गए हैं, उसे जांच अधिकारी को सौंप दिया गया, ताकि इसकी सच्चाई का पता लगाया जा सके। अगर यह सही पाया गया तो इसे जांच का हिस्सा बनाया जाएगा।''
कृपाल को तीन लोगों ने मारी थी गोली
कृपाल पर 10 जुलाई को हमला हुआ। रात को घर से लौटते समय बाइक से आए तीन लोगों ने उसे पीछे से गोली मार दी। उसे तुरंत लोकल हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर बरेली रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

PHOTOS: शूटिंग देखने गई और मिल गया फिल्म में हीरोइन का रोल

PHOTOS: शूटिंग देखने गई और मिल गया फिल्म में हीरोइन का रोल


पुणे: शूटिंग देखने गई और हीरोइन बन गई। जी हां यह कहानी है, पुणे की 18 वर्षीय अपेक्षा पांचाल की। एक फिल्म की शूटिंग देखने पहुंची अपेक्षा पर फिल्म के निर्देशक की नजर पड़ी और उन्होंने अपनी अगली फिल्म की लीड एक्ट्रेस के रूप में उन्हें चुन लिया। 'प्राइड ऑफ महाराष्ट्र' की आज की कड़ी में dainikbhaskar.com आपको टॉलीवुड की सबसे कम उम्र की अभिनेत्री अपेक्षा पांचाल के बारे में बताने जा रहे हैं।
सेट पर मिला ऑफर
अपेक्षा के फिल्मों में आने की कहानी बड़ी ही दिलचस्प है। आज से लगभग एक साल पहले तमिल फिल्मों के निर्देशक क्रांति प्रसाद पुणे के पास एक तमिल फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। अपेक्षा इस फिल्म की शूटिंग देखने पहुंची थी। सैंकड़ों लोगों की भीड़ के बीच क्रांति की नजर अचानक अपेक्षा पर पड़ी और शूटिंग खत्म होते ही उन्होंने अपेक्षा को अपने पास बुलाया और अपनी अगली तमिल फिल्म में अभिनेत्री का रोल ऑफर किया।
तीन महीने में तमिल सीखी
महाराष्ट्र के धर्मस्थल आलंदी के एक परंपरागत वारकारी मराठी परिवार से सबंध रखने वाली अपेक्षा के परिवार में दूर-दूर तक एक्टिंग या सिनेमा के क्षेत्र से किसी का कोई भी जुड़ाव नहीं थी और न ही उन्हें तमिल भाषा आती थी। इन सबके बावजूद क्रांति के इस ऑफर को वह ठुकरा नहीं सकी और सेट पर ही उन्होंने हां बोल दिया। इसके बाद अपेक्षा ने चेन्नई के एक एक्टिंग इंस्टिट्यूट में दाखिला लेकर प्रतिदिन 8 घंटे की कड़ी मेहनत करते हुए सिर्फ 3 महीने के भीतर एक्टिंग, नृत्य और तमिल भाषा सीखने में कामयाबी हासिल की। सिर्फ 18 साल की उम्र में एक बड़ी तमिल फिल्म में काम वाली अपेक्षा पहली अभिनेत्री हैं। फिलहाल अपेक्षा को मराठी, तमिल के साथ-साथ कन्नड़ और उर्दू भाषा भी आती है।
अगले महीने आ सकती है पहली फिल्म
अपेक्षा की पहली तमिल फिल्म 'संतोषीथिल कलावरम' अगले एक-दो महीने के बीच सिनेमा के परदे पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म के मुख्य नायक निरंत रेड्डी हैं। यह फिल्म कॉलेज में पढ़ने वाले युवाओं के जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव पर आधारित है। फिल्म में अपेक्षा की मां महानंदा ने भी एक छोटी भूमिका निभाई है। इस फिल्म को लेकर सिर्फ अपेक्षा के परिवार को ही नहीं, बल्कि पूरे आलंदी के वारकारी समाज को काफी उम्मीदें हैं।
कई फिल्मों के ऑफर
अपेक्षा की इस सफलता के पीछे उनके पिता अप्पा पांचाल, मां महानंदा, दो भाई रवि और अविनाश का अहम योगदान रहा है। अपेक्षा ने 72 प्रतिशत अंकों के साथ इसी साल आलंदी के ज्ञानेश्वर विद्यालय से 12 वीं की परीक्षा पास की है। अपेक्षा आगे चलकर एमबीए करना चाहती थीं, लेकिन अचानक पलटी किस्मत के बाद वह अब फिल्मों में ही हाथ आजमाना चाहती हैं। फिलहाल अपेक्षा पांचाल के पास दो मराठी फिल्म, एक कन्नड़ फिल्म और एक हिंदी फिल्म का ऑफर है, लेकिन सही स्क्रिप्ट का इंतजार कर रही अपेक्षा ने किसी भी फिल्म के लिए हां नहीं बोला है

लेडी पुलिस कॉन्स्टेबल से मंत्री ने वसूला जुर्माना, जमकर लगाईं फटकार

लेडी पुलिस कॉन्स्टेबल से मंत्री ने वसूला जुर्माना, जमकर लगाईं फटकार


मुंबई. बाइक चलाते समय हेल्मेट न पहनना दो महिला पुलिस कॉन्स्टेबल को भारी पड़ गया। दोनों को इसके लिए जुर्माना भरना पड़ा। और जुर्माना वसूला खुद राज्य के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर दिवाकर रावते ने। दरअसल, रावते सोमवार को विधानसभा जा रहे थे। मरीन ड्राइव से गुजरते हुए उनकी नजर बिना हेल्मेट के बाइक चला रही दो महिला कॉन्स्टेबल पर पड़ी।
लेकिन उन्होंने हेल्मेट नहीं पहना था। रावते ने महिला कांस्टेबल को रोका और जमकर फटकार लगाई। रावते ने कहा, अगर आप खुद नियम का पालन नहीं करेंगे तो दूसरों के सामने कौन-सा आदर्श रखेंगे। रावते ने महिला कांस्टेबल से जुर्माना भी वसूला।

जिएगा या मरेगा: आज हो जाएगा याकूब मेमन की जिंदगी का फैसला

जिएगा या मरेगा: आज हो जाएगा याकूब मेमन की जिंदगी का फैसला
















मुंबई। 1993 के मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन को मौत की सजा दी जाएगी या नहीं यह आज तय हो जाएगा। मंगलवार को इस मामले की सुनवाई करीब एक बजे के बाद होगी।
महाराष्ट्र सरकार ने डेथ वारंट जारी कर दिया है। इस केस की दया याचिका को दोबारा सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई है। याचिका पर 21 जुलाई को फैसला आना है। सुप्रीम कोर्ट ने इस केस में सजा को लेकर दायर की गई पहली दया याचिका को अप्रैल में खारिज कर दिया था। राष्ट्रपति ने भी उसकी दया याचिका को खारिज कर दिया है।
मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट दया याचिका खारिज कर देती है तो मेमन को 30 जुलाई को फांसी पर लटका दिया जाएगा।1993 के मुंबई सीरियल बम ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन को 30 जुलाई को फांसी दी जानी है। मुंबई की टाडा कोर्ट ने 53 साल के याकूब की फांसी का वारंट जारी कर दिया है। नागपुर की सेंट्रल जेल में 30 जुलाई की सुबह करीब साढ़े सात बजे फांसी दी जाएगी। इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि सुरक्षा कारणों से याकूब को फांसी देने की जगह बदली जा सकती है।
सजा में लग गए 22 साल
याकूब मेनन को फांसी होती है तो 1993 के सीरियल ब्लास्ट केस में ये पहली फांसी होगी। इस पूरी प्रक्रिया में 22 साल लग गए। टाडा कोर्ट ने 27 जुलाई 2007 को याकूब को दोषी ठहराते हुए सजा-ए-मौत सुनाई थी। इसके बाद उसने मुंबई हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति तक के पास अपील की थी। दोनों ही जगह से उसे राहत नहीं मिली। इसके बाद उसने सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव याचिका दायर की थी। इस पर आज फैसला आएगा।

Monday, 20 July 2015

हिमांशु-अमृता बने नच बलिए-7 के विजेता

हिमांशु-अमृता बने नच बलिए-7 के विजेता



मुंबई। हाल ही में शादी करने वाले टीवी की दुनिया के सितारे हिमांशु मल्होत्रा और अमृता खानवलकर को ‘नच बलिए’ के सातवें संस्करण का विजेता घोषित किया गया। उन्होंने यह खिताब नंदीश सिंधू और उनकी पत्नी रश्मि देसाई, उपेन पटेल और उनकी मंगेतर करिश्मा तन्ना एवं मयूरेश वाडकर और उनकी गर्लफ्रेंड अजीशा शाह की जोड़ियों को हराकर हासिल किया।
नंदीश-रश्मि को फर्स्ट रनरअप और उपेन-करिश्मा को सेकेंड रनरअप घोषित किया गया। इस कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में अभिनेत्री प्रीति जिंटा, कोरियाग्राफर मर्जी और लेखक चेतन भगत शामिल थे।
33 साल के हिमांशु  और 30 साल की अमृता को ट्राफी के साथ 30 लाख का नकद पुरस्कार भी दिया गया

पकड़ा गया फड़णवीस का 'झूठ', सेक्रेटरी के लिए रुकवाई थी फ्लाइट!

पकड़ा गया फड़णवीस का 'झूठ', सेक्रेटरी के लिए रुकवाई थी फ्लाइट!


मुंबई। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजु की तरह वीआईपी विवाद में कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस का भी नाम जुड़ा था। आरोप लगा था कि न्यूयॉर्क जा रहे देवेंद्र फड़णवीस ने अपने एक अफसर का पासपोर्ट घर से मंगवाने के लिए फ्लाइट में देरी कराई।
तब देवेंद्र फड़णवीस ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया था। लेकिन अब आईबीएन 7 के पास मौजूद एक ई मेल से साबित होता है कि देवेंद्र फड़णवीस ने अपने प्रिंसिपल सेक्रेटरी के लिए न्यूयॉर्क जा रही फ्लाइट 57 मिनट तक रुकवाई थी।
ये ई मेल एयर इंडिया के ड्यूटी मैनेजर ने एयरलाइंस के सीएमडी और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर को भेजी थी। इस ईमेल में लिखा है कि फ्लाइट सिर्फ इसलिए देर से गई क्योंकि फड़णवीस के प्रिंसिपल सेक्रेटरी अपना पुराना पासपोर्ट लाना भूल गए थे जिस पर अमेरिकी वीजा मिला हुआ था। ई मेल में ये भी लिखा है कि फड़णवीस ने बिना अपने प्रिंसिपल सेक्रेटरी के रवाना होने से मना कर दिया था।

ट्वीटर पर फडणवीस के परिवार की पोस्ट कीं तस्वीरें, एक गिरफ्तार

ट्वीटर पर फडणवीस के परिवार की पोस्ट कीं तस्वीरें, एक गिरफ्तार







मुंबई। मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के परिवार की तस्वीर ट्वीट कर उन्हें कथित तौर पर बदनाम करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। ओशिवारा पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि अजय हाटेकर नाम के आरोपी को उपनगरीय ओशिवारा पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हाटेकर ने ट्विटर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के परिवार की 2011-12 की तस्वीरें, जिसमें वे गोवा में छुट्टियां मनाते दिख रहे थे, डाली थी और कहा था कि मुख्यमंत्री का परिवार अभी अमेरिका में छुट्टियां मना रहा है ।

अधिकारी ने बताया कि हाटेकर ने कथित तौर पर यह तस्वीर दो जुलाई को सुबह 8:30 बजे डाली थी और उसे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के हालिया अमेरिका दौरे से जोड़ दिया था। बाद में बीजेपी कार्यकर्ता संजय पांडेय ने एक पुलिस शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि ट्विटर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को बदनाम करने की कोशिश की।

महाराष्ट्र विधानसभा में गूंजा ‘पंकजा पंकजा..यस पापा..'

महाराष्ट्र विधानसभा में गूंजा ‘पंकजा पंकजा..यस पापा..'



मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र काफी हंगामे के साथ शुरू हुआ। कांग्रेस-राकांपा के सदस्यों ने महिला एवं बाल विकास मंत्री पंकजा मुंडे और शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े के खिलाफ लगे आरोपों को लेकर देवेंद्र फडणवीस सरकार को निशाना बनाया और नारेबाजी की।
विपक्ष के सदस्यों ने बीजेपी नीत सरकार पर यह आरोप लगाते हुए हंगामा किया। विपक्ष ने कहा कि सरकार किसानों की कर्जमाफी के मुद्दे के प्रति उदासीनता दिखा रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के विधान भवन में प्रवेश करते ही दोनों सदनों के नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्णन विखे पाटिल और धनंजय मुंडे के नेतृत्व में विपक्ष के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विधायकों के हाथ में मौजूद बैनरों में से एक पर लिखा था, ‘आपको और कितने किसानों के बलिदान की जरूरत है?’ बाद में विपक्षी ने ‘जॉनी जॉनी यस पापा’ की तर्ज पर ‘चिक्की’ से जुड़ी धुन गाकर पंकजा मुंडे के मामले पर सरकार को घेरा। पंकजा पर अपने विभाग के कुछ ठेकों को लेकर अनियमितता का आरोप लगा था।
विपक्ष ने आरोप लगाया कि पंकजा ने बिना ई-निविदा आमंत्रित कि ही 206 करोड़ रूपये के अनुबंध को मंजूरी दे दी। राकांपा के नेता शशिकांत शिंदे के नेतृत्व में विपक्षी सदस्यों ने गाने के अंदाज में कहा, ‘पंकजा पंकजा..यस पापा..ईटिंग चिक्की..यस पापा, विनोद विनोद. बोगस डिग्री..येस पापा...लोनिकार लोनिकार..दो बाइका (दो पत्नी)..हा हा।’

Sunday, 19 July 2015

PUNERI DHOL PATHAK GRAND OPENING THE GREAT SINGER SHANKAR MAHADEVAN

1993 मुंबई धमाकों के दोषी याकूब मेमन को 30 जुलाई को दी जाएगी फांसी: रिपोर्ट

1993 मुंबई धमाकों के दोषी याकूब मेमन को 30 जुलाई को दी जाएगी फांसी: रिपोर्ट



नई दिल्‍ली : 1993 के मुंबई बम ब्‍लास्‍ट के दोषी याकूब मेमन को 30 जुलाई को फांसी दी जाएगी। रिपोर्टों के अनुसार, अभी इसकी आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि इस केस में यह पहली फांसी होगी। याकूब मेमन की दया याचिका सुप्रीम कोर्ट से लेकर राष्ट्रपति तक ने खारिज कर दी है। हालांकि, इस पूरी प्रक्रिया में 22 साल लग गए हैं। हालांकि, मेमन ने सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव याचिका दायर की हुई है, लेकिन कोर्ट की तरफ से उसकी फांसी पर किसी तरह की रोक नहीं लगाई गई है।
मुंबई की टाडा कोर्ट ने 53 साल के याकूब का डेथ वारंट जारी कर दिया है। याकूब मेमन को नागपुर जेल में 30 जुलाई को फांसी दी जा सकती है। टाडा कोर्ट ने 27 जुलाई 2007 को याकूब को आपराधिक साजिश का दोषी करार देते हुए सजा-ए-मौत सुनाई थी। इसके बाद उसने बॉम्बे हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति तक के पास अपील की, लेकिन उसे राहत नहीं मिली। अब उसके पास क्यूरेटिव याचिका ही एकमात्र रास्ता है, जिस पर फांसी से पहले सुनवाई हो सकती है।
रिपोर्टों के अनुसार, याकूब को 30 जुलाई को सुबह 7 बजे नागपुर सेंट्रल जेल में फांसी दी जाएगी। याकूब मेमन के परिवार को भी फांसी की तारीख के बारे में बता दिया गया है। 27 जुलाई 2007 को टाडा कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी। वर्ष 1993 में हुए धमाके में 257 लोगों की मौत हो गई थी और 713 अन्य घायल हो गए थे।
सूत्रों के मुताबिक, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने याकूब की फांसी की तारीख और वक्त को पहले ही मंजूरी दे दी है। कोर्ट और नागपुर प्रशासन को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। याकूब के परिवार को भी इस बारे में बता दिया गया है। कानून के मुताबिक, किसी भी अपराधी को फांसी से 15 दिन पहले उसके परिवार को जानकारी देना जरूरी है। जेल में याकूब के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है। उस पर किसी तरह का शारीरिक या मानसिक दबाव नहीं है। उसने अपने वकील से मिलने से भी इनकार कर दिया है।
पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट याकूब के वकीलों की दलील थी कि वह सिर्फ धमाकों की साजिश में शामिल था न कि धमाकों को अंजाम देने में। इस मामले में विशेष टाडा अदालत ने 10 अन्य दोषियों को मौत की सजा सुनाई थी। उसे सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद में बदल दिया। कोर्ट ने कहा था कि इन लोगों की भूमिका मेमन की भूमिका से अलग थी। इन्होंने मुंबई में विभिन्न स्थानों पर विस्फोटक से लदे वाहन खड़े किए थे। इन धमाकों के मुख्य साज़िशकर्ता टाइगर मेमन का भाई याकूब मेमन अभी नागपुर सेंट्रल जेल में बंद है।
उधर, महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा है कि फांसी की जगह और तारीख में बदलाव हो सकता है। कसाब की तरह गुप्‍त तरीके से फांसी दी जा सकती है।