पकड़ा गया फड़णवीस का 'झूठ', सेक्रेटरी के लिए रुकवाई थी फ्लाइट!
मुंबई। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजु की तरह वीआईपी विवाद में कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस का भी नाम जुड़ा था। आरोप लगा था कि न्यूयॉर्क जा रहे देवेंद्र फड़णवीस ने अपने एक अफसर का पासपोर्ट घर से मंगवाने के लिए फ्लाइट में देरी कराई।
तब देवेंद्र फड़णवीस ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया था। लेकिन अब आईबीएन 7 के पास मौजूद एक ई मेल से साबित होता है कि देवेंद्र फड़णवीस ने अपने प्रिंसिपल सेक्रेटरी के लिए न्यूयॉर्क जा रही फ्लाइट 57 मिनट तक रुकवाई थी।
ये ई मेल एयर इंडिया के ड्यूटी मैनेजर ने एयरलाइंस के सीएमडी और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर को भेजी थी। इस ईमेल में लिखा है कि फ्लाइट सिर्फ इसलिए देर से गई क्योंकि फड़णवीस के प्रिंसिपल सेक्रेटरी अपना पुराना पासपोर्ट लाना भूल गए थे जिस पर अमेरिकी वीजा मिला हुआ था। ई मेल में ये भी लिखा है कि फड़णवीस ने बिना अपने प्रिंसिपल सेक्रेटरी के रवाना होने से मना कर दिया था।
No comments:
Post a Comment