ट्वीटर पर फडणवीस के परिवार की पोस्ट कीं तस्वीरें, एक गिरफ्तार
मुंबई। मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के परिवार की तस्वीर ट्वीट कर उन्हें कथित तौर पर बदनाम करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। ओशिवारा पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि अजय हाटेकर नाम के आरोपी को उपनगरीय ओशिवारा पुलिस ने गिरफ्तार किया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हाटेकर ने ट्विटर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के परिवार की 2011-12 की तस्वीरें, जिसमें वे गोवा में छुट्टियां मनाते दिख रहे थे, डाली थी और कहा था कि मुख्यमंत्री का परिवार अभी अमेरिका में छुट्टियां मना रहा है ।
अधिकारी ने बताया कि हाटेकर ने कथित तौर पर यह तस्वीर दो जुलाई को सुबह 8:30 बजे डाली थी और उसे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के हालिया अमेरिका दौरे से जोड़ दिया था। बाद में बीजेपी कार्यकर्ता संजय पांडेय ने एक पुलिस शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि ट्विटर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को बदनाम करने की कोशिश की।

No comments:
Post a Comment