Sunday, 2 August 2015

पुणे: पिकनिक मनाने कोंकण गए दो युवक डूबे, एक की लाश मिली

पुणे: पिकनिक मनाने कोंकण गए दो युवक डूबे, एक की लाश मिली

पुणे/ रत्नागिरी. कोंकण में घूमने गए पुणे के दो युवक दापोली के कर्दे बीच पर शनिवार की शाम समुद्र में डूबे हैं। उनमें से एक की लाश मिली है। दूसरे युवक की खोज जारी है।
पुलिस के मुताबिक पुणे से शनिवार की सुबह पुणे के पांच युवक कोंकण पिकनिक मनाने गए थे। पांचो दापोली के कर्दे बिच पर पानी में उतरे थे। उन्हें पानी की गहराई का अंदाजा न लगा। पांचो डूबने लगे। वहां पर मौजूद गांववालों ने तीनों को बचा लिया, लेकिन दो युवक अक्षय मोरे और रवि पाटिल को बचा नहीं पाए। इन दो युवकों में से अक्षय की लाश देर रात मिली।
फिलहाल पुलिस ने गांववालों की मदद से दूसरे युवक की खोज शुरु कर दी है। सभी युवक पिंपरी इलाके के दिघी के रहनेवाले हैं। अक्षय किताबों की दूकान चलाता था और रवि एमआईडीसी में काम करता है।

No comments: