Sunday, 2 August 2015

अमेरिकी दोस्तों ने भारत में शुरू की कंपनी, सिर्फ 80 रु. में रेंट पर देते हैं कार

अमेरिकी दोस्तों ने भारत में शुरू की कंपनी, सिर्फ 80 रु. में रेंट पर देते हैं कार

फोटोः जूम कार की स्थापना करने वाले ग्रेग मोरन (दाएं) और डेविड बेक (बाएं)। इन दोनों ने मिलकर साल 2013 में ये सर्विस शुरू की थी। हालांकि, बाद में डेबिक बेक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
नई दि‍ल्‍ली। चार साल पहले अमेरिका से ग्रेग मॉरन और डेवि‍ड बैक नाम के दो युवक भारत घूमने आए तो उन्हें कार किराए पर लेने के लिए दौड़ लगानी पड़ी। उन्‍होंने देखा कि‍ भारत में शॉर्ट टर्म कार रेंटल नाम की कोई सर्वि‍स है ही नहीं। बस यहीं से उन्हें भारत में बिजनेस शुरू करने का आइडिया मिला और शुरू हुई 'जूमकार'। साल 2013 में भारत में ये सर्वि‍स शुरू हुई। Zoomcar भारत में कार रेंट देती है। इसके लिए शुरआती रेंट सिर्फ 80 रुपए है। महज 80 रुपए में आप भी फोर्ड की फिगो बुक करा सकते हैं और खुद ड्राइव करने का आनंद उठा सकते हैं। कंपनी BMW जैसी लग्जरी कारें भी किराए पर देती है।
इस तरह ले सकते हैं कार
किराए पर कार को लेने के लिए कस्‍टमर्स को जूमकार का मैंबर बनना होगा। मैंबर एक घंटे से लेकर पूरे दि‍न के लि‍ए कार रेंट पर ले सकते हैं। कार का रि‍जर्वेशन जूमकार की वेबसाइट या मोबाइल ऐप्‍लीकेशन के जरि‍ए कि‍या जा सकता है। कार के लि‍ए पेमेंट एडवांस में करना पड़ता है। पेमेंट क्रेडि‍ट कार्ड, डेबि‍ट कार्ड और नेट बैंकिंग से कर सकते हैं।
कौन-कौन सी कार मि‍लेंगी
जूमकार के पास फोर्ड फि‍गो और होंडा अमेज, बीएमडब्‍ल्‍यू 3 सीरीज से लेकर मर्सि‍डीज-बेंज जैसी ए-क्‍लास तक की कार हैं। बेंगलुरु में इसका कि‍राया मिनिमम किराया 80 रुपए से 430 रुपए तक है। मसलन, यदि आप सस्ती गाड़ी लेते हैं तो किराया कम होगा और लग्जरी गाड़ी लेते हैं तो ज्यादा। मिनिमम किराए के बाद, अब आप जितने किलोमीटर गाड़ी चलाएंगे आपको प्रति किलोमीटर 10 रुपए देने होंगे।

No comments: