Sunday, 2 August 2015

26 साल की उम्र में ही बनी 160 करोड़ की मालकिन, स्टाइल है दमदार

26 साल की उम्र में ही बनी 160 करोड़ की मालकिन, स्टाइल है दमदार

खेल डेस्क. ओलिंपिक-2012 की टेनिस स्पर्धा में दो मेडल। मिक्स डबल्स में गोल्ड और सिंगल्स में ब्रॉन्ज मेडल। जी हां, हम बात कर रहे हैं बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका की। उन्होंने ओलिंपिक में जोरदार प्रदर्शन करते हुए दो मेडल बेलारूस की झोली में डाले थे। टेनिस वर्ल्ड की सबसे खूबसूरत वुमन्स प्लेयर्स में शामिल विक्टोरिया अजारेंका ने शुक्रवार को 26वां जन्मदिन (31 जुलाई, 1989) सेलिब्रेट किया। विक्टोरिया 25 मिलियन (160 करोड़ रुपए) की मालकिन हैं। पूर्व वर्ल्ड नंबर एक महिला टेनिस स्टार विक्टोरिया को फोर्ब्स ने सर्वाधिक कमाई करने वाली महिला खिलाड़ियों की टॉप-10 की लिस्ट में शामिल किया था। उन्हें छठवें स्थान पर रखा गया था।
हॉकी से की थी करियर की शुरुआत
विक्टोरियर अजारेंका के बारे में बहुत कम लाेग जानते होंगे कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टेनिस से नहीं, बल्कि हॉकी से की थी। 15 की उम्र में उनकी मां ने अपनी फ्रेंड के पति निकोलाई खाबिबुलिन के पास ले गईं, जो हाॅकी कोच हैं। उनके मार्गदर्शन में विक्टोरिया ने काफी समय तक हॉकी खेला। इसी बीच अजारेंकी की मां मोनाको चली गईं।
2003 में किया टेनिस की ओर रुख
मोनाको जाने के बाद अजारेंका को हॉकी में उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली। बस यहीं से शुरुआत हुई एक नए टेनिस स्टार की। उन्होंने नवंबर, 2003 में इजराइल आईटीएफ (इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन) टूर के दौरान डेब्यू किया। उन्होंने अपने करियर में 17 WTA और एक आईटीएफ खिताब जीते हैं।
टेनिस खिताब:
* ग्रैंड स्लैम : सिंगल्स : विजेता : ऑस्ट्रेलियन ओपन (2012, 2013), उपविजेता: यूएस ओपन (2012, 2013)।
* डबल्स: उपविजेता: ऑस्ट्रेलियन ओपन-2008, फ्रेंच ओपन-2009 और ऑस्ट्रेलियन ओपन-2011।
* मिक्स डबल्स: विजेता : यूएस ओपन (2007) और फ्रेंच ओपन (2008), उपविजेता : ऑस्ट्रेलियन ओपन (2007)।

No comments: