फिल्मी गानों पर डांस करती है राधे मां, शादी में आने के लिए मांगा था हेलिकॉप्टर
मुंबई. खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां के खिलाफ हाल ही में मुंबई के बोरीवली इलाके में दहेज़ के लिए प्रताड़ित करने का केस दर्ज हुआ था। इस घटना के बाद एक न्यूज़ चैनल पर राधे मां का फ़िल्मी गानों पर डांस करने वाला वीडियो भी सामने आया है।
जिसमें राधे मां 'अखियों के झरोखे से' फ़िल्मी गाने पर चश्मा पहनकर किसी गार्डन में डांस करती हुई नज़र आ रही है। मालूम हो कि हमेशा मौन रहने वाली राधे मां के देशभर में लाखों भक्त हैं। वह अपने भक्तों को आशीर्वाद के रूप में रेड रोज (लाल गुलाब) देती हैं। बहरहाल, बोरीवली पुलिस ने दहेज़ प्रताड़ना के मामले में राधे मां समेत 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। केस दर्ज कराने वाली महिला ने पुलिस को बताया है कि राधे मां लात-घूंसों से उसे पीटती थी और उससे शादी में आने के लिए हेलिकॉप्टर की मांग की थी।

No comments:
Post a Comment