मुंबई के चेंबूर इलाके में नाबालिग से गैंगरेप मामले में 6 गिरफ्तार
मुंबई. महानगर के चेंबूर इलाके में नाबालिग से गैंगरेप मामले में पुलिस ने 6 लड़कों को गिरफ्तार किया है। घटना बुधवार भोर में पेस्टम सागर इलाके में स्थित एक रहिवासी इमारत के ग्राउंड फ्लोर में हुई। दरअसल पीड़िता की एक आरोपी से दोस्ती थी। वह उसके साथ आई थी। लेकिन लड़के ने अपने पांच दोस्तों को वहां बुलाकर लड़की के साथ दुष्कर्म िकया। इस बीच वहां से गुजर रहे एक रिक्शेवाले ने लड़की की चिल्लाने की आवाज सुनी। उसने दूसरे आरोपियों को देखा तो उसे संदेह हुआ।
पास ही स्थित बीट चौकी को उसने मामले की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां लड़की बेहोश मिली। जबकि आरोपी उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने होश में आने के बाद पूरी वारदात की जानकारी दी। पीड़िता को इलाज के लिए राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीनियर इंस्पेक्टर भागवत सोनवणे ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

No comments:
Post a Comment