Sunday, 2 August 2015

सलीम खान ने कहा, मुसलमान होने की वजह से सलमान को बनाया टारगेट

सलीम खान ने कहा, मुसलमान होने की वजह से सलमान को बनाया टारगेट

मुंबई. बॉलीवुड स्टार सलमान खान के पिता सलीम खान ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि उनके बेटे को मुसलमान और सेलेब्रिटी होने की वजह से निशाना बनाया गया है। मशहूर फिल्म स्क्रिप्टराइटर रहे सलीम ने कहा कि बीजेपी के एक लोकल लीडर आशीष शेलार ने उनसे कहा है कि उन्हें जब भी मौका मिलेगा, वे सलमान खान को मारेंगे। सलमान ने 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट के गुनहगार याकूब मेमन की फांसी का विरोध करते हुए ट्वीट किए किए थे। उसके बाद शिवसेना और बीजेपी जैसी पार्टियों ने सलमान के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था। याकूब को 30 जुलाई को नागपुर सेंट्रल जेल में फांसी दे दी गई थी। 
 
अपने बेटे के ट्वीट को बताया बेमतलब 
सलीम खान ने एक बार फिर से याकूब मेमन को लेकर सलमान के ट्वीट्स को बेमतलब बताया। सलमान ने याकूब मेमन को लेकर 14 ट्वीट किए थे। उसके बाद सलमान की तीखी आलोचना हुई थी।  
 
'कम्युनल नहीं हैं पीएम'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में सलीम खान ने कहा, 'मैं पुलिसवाले का बेटा हूं। मैं जान जाता हूं कोई भी आदमी अंदर या बाहर से कैसा है। मैं कह सकता हूं कि नरेंद्र मोदी कम्युनल (सांप्रदायिक) नहीं हैं। जहां तक बात दंगे की है, तो दंगा तो कोई भी कंट्रोल नहीं कर पाता है। दंगों में आर्मी तक को बुलाना पड़ता है।' 
 
'मजहब का आतंक से कोई लेना-देना नहीं'
जावेद अख्तर के साथ शोले और दीवार जैसी सुपरहिट फिल्मों की स्क्रिप्ट लिख चुके सलीम खान ने कहा, मजहब का आतंकवाद से कोई लेना-देना नहीं है। मुसलमानों को यह बताया जाना चाहिए कि सच्चा इस्लाम क्या है।

No comments: