Monday, 27 July 2015

Yakub Memon Will Get Most Costliest Hanging देश की सबसे महंगी फांसी याकूब को, हवाई हमले रोकने जेल में लग रहा कवच

Yakub Memon Will Get Most Costliest Hanging

देश की सबसे महंगी फांसी याकूब को, हवाई हमले रोकने जेल में लग रहा कवच 

 नागपुर. वर्ष 1993 में मुंबई के सीरियल ब्लास्ट के दोषी याकूब मेमन की फांसी के लिए हैंगिंग शेड पर लगभग 23 लाख रुपए खर्च कर इसके चारों ओर लोहे का सुरक्षा कवच तैयार किया जाने वाला है। मुंबई बम विस्फोट कांड में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद उनके परिवारों की सुध लेने वाला भले ही कोई न हो, लेकिन याकूब को जिस जगह पर फांसी दी जाने वाली है, अब वहां लोहे का सुरक्षा कवच लगाया जा रहा है। नागपुर की सेंट्रल जेल के फांसी यार्ड में बंद कैदी याकूब मेमन की फांसी को लेकर जिस तरह से तैयारियां शुरू हैं, उसे देखते हुए यह कहा जा रहा है कि यह देश की सबसे महंगी फांसी होगी।

 

नागपुर सेंट्रल जेल के फांसी यार्ड 'अमरधाम' पर लोहे का सुरक्षा कवच तैयार किया जा रहा है, ताकि उस पर कोई आसमानी खतरा न मंडरा सके। मालूम हो कि 1984 में नागपुर सेंट्रल जेल में वानखेडे बंधुओं को अंतिम फांसी दी गई थी। तब से जेल में फांसी के लिए बना अमरधाम खामोशी की चादर ओढ़ शांत पड़ा था। अब यहां हलचल है। चर्चा है कि याकूब पर कोई आसमानी आफत न आए इसके लिए रकम मंजूर कर हैंगिंग शेड बनाने की तैयारी शुरू होने वाली है। कहा जाता है कि वर्ष 1970 में अंतरराष्ट्रीय स्मगलर डैनियल हैली वॉलकॉट को पुणे स्थित येरवडा जेल से हेलिकॉप्टर द्वारा भगा ले जाने का प्रयास हुआ था। याकूब के लिए इस तरह का प्रयास न हो , इसलिए प्रशासन ने हैंगिंग शेड बनाने के लिए उक्त रकम को मंजूरी दी है। 

No comments: