Monday, 27 July 2015

पांच साल में 1,09,298 लाख घर बनाएगी सरकार, नागपुर में बनेंगे 14690 घर

पांच साल में 1,09,298 लाख घर बनाएगी सरकार, नागपुर में बनेंगे 14690 घर 

 
मुंबई. राज्य सरकार वर्ष 2019-20 तक प्रदेश भर में 1 लाख 9 हजार 298 घर बनाएगी। अगले पांच साल में नागपुर विभाग में 14690 घर, अमरावती विभाग में 12629 घर, औरंगाबाद विभाग में 3690 घर, नाशिक विभाग में 12,033 घर, पुणे विभाग में 16922 घर, कोंकण विभाग में 19748 घर, मुंबई विभाग में 15892, मुंबई के मिल मजदूरों के लिए 10397, इमारत दुरुस्ती व पुनर्रचना मंडल के जरिए 3164 घर बनाए जाने की योजना है।

इन घरों का निर्माण कार्य 2020 तक अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा। म्हाडा द्वारा बनाए जाने वाले घरों में से 60 प्रतिशत घर अत्यल्प आय गुट और अल्प आय गुट के लिए होगा। इन घरों को म्हाडा के प्रचलित दरों के अनुसार भेजा जाएगा। राज्य के गृह निर्माण मंत्री प्रकाश मेहता ने यह जानकारी दी है।
विधान परिषद में प्रश्नकाल के लिखित जवाब में मेहता ने बताया है कि म्हाडा के घरों के अलावा 2022 तक देश के सभी लोगों को पक्का मकान देने की योजना के चलते राज्य में 5 लाख 49 हजार 97 घर बनाए के लिए नियोजन किया गया है। यह घर एसआरए, मुंबई, पुणे, पिपंरी-चिंचवड़ बीएसयूपी, आईएसएसडीपी सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से बनाए जाएंगे। यानी सरकार ने कुल 6 लाख 58 हजार 395 घर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। विधान परिषद सदस्य राष्ट्रवादी कांग्रेस के हेमंत टकले ने यह सवाल पूछा था।

 

No comments: