Sunday, 26 July 2015

सलमान खान ने किया याकूब मेमन का सपोर्ट, जानिए क्या कहा?

सलमान खान ने किया याकूब मेमन का सपोर्ट, जानिए क्या कहा?

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने 1993 मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन को फांसी दिए जाने का विरोध किया है। सलमान ने शनिवार देर रात 49 मिनट में कुल 14 ट्वीट कर याकूब का सपोर्ट किया। उन्होंने पहला ट्वीट 1:52 AM और अाखिरी ट्वीट 2:41 AM बजे किया। सलमान ने ट्वीट कर कहा कि एक बेगुनाह की मौत इंसानियत का कत्ल है। टाइगर मेमन के गुनाह की सजा उसके भाई याकूब को नहीं मिलनी चाहिए। सलमान ने आगे ट्वीट में लिखा ''टाइगर मेमन को पकड़ो, जो बिल्ली की तरह छुपा है और हम एक बिल्ली को नहीं पकड़ पा रहे...।'' उधर, सलमान के इस कमेंट से मामले से जुड़े सरकारी वकील उज्जवल निकम भड़क गए हैं। उन्होंने सलमान पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

हत्यारे के खिलाफ हमदर्दी पैदा कर रहे सलमान: निकम


सरकारी वकील उज्जवल निकम ने कहा कि सलमान खान का बयान आपत्तिजनक है। निकम ने कहा, ''सलमान अपनी लोकप्रियता का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। वह कोर्ट के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं। सलमान किस सबूत के आधार पर ऐसा कह रहे हैं? इससे 257 लोगों की हत्या का दोषी के प्रति सहानुभूति पैदा होगी। हम कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहे हैं। मैं समझ सकता हूं कि रात को कई बार लोगों को होश नहीं रहता। इस वजह से मैं सलमान को एक मौका और देने के फेवर में हूं। ये देखना होगा कि सलमान अपना ट्वीट वापस लेते हैं कि नहीं।'' वहीं, एनसीपी सांसद माजिद मेनन ने कहा कि लाखों लोग याकूब को फांसी दिए जाने के खिलाफ हैं। ऐसे में निकम किस-किस के खिलाफ केस करेंगे।


सलमान ने शरीफ से भी की अपील


सलमान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से भी अपील करते हुए एक ट्वीट किया। उन्होंन लिखा कि शरीफ साहब आपसे एक दरख्वास्त है कि अगर टाइगर आपके मुल्क में है तो प्लीज बता दीजिए। बता दें कि याकूब को 30 जुलाई को फांसी होनी है।


सलमान खान के ट्वीट्स


1. हैंग टाइगर
2. भाई को टाइगर के बदले फांसी दी जा रही है। अरे टाइगर कहां है?
3-4. टाइगर की ही तो कमी है इंडिया में, टाइगर को लाओ। हम तो अपनी फैमली पर मर जाएं। टाइगर तुम्हारा भाई कुछ दिनों में तुम्हारे लिए फांसी के फंदे पर चढ़ने वाला है। कोई स्टेटमेंट। कोई एड्रेस, कुछ तो बोलो कि तुम ते। वाह भाई हो तो ऐसा। मतलब, याकूब मेमन।
5. कौन सा टाइगर, कैसा टाइगर, किधर है टाइगर। समझ रहा है टाइगर। क्या सोच के नाम दिया ता और क्या निकाल लिया उस का।
6. एक इनोसेंट की हत्या इंसानियत का कत्ल है।
7. याकूब मेमन पर पढ़ के कमेंट करना
8. हट
9. टाइगर को लाओ
10. टाइगर को लाकर फांसी दो। दिखाने के लिए उसके भाई को नहीं।
11. किधर चुपा है टाइगर? ये कोई टाइगर नहीं है, बिल्ली है, और हम एक बिल्ली को नहीं पकड़ सकते।
12. शरीफ साहब एक दरख्वास्त है कि अगर ये आप के मुल्क में है तो प्लीज इतिला कर दीजिए।
13. इस दिन का तीन दिन से इंतजार कर रहा था, ऐसा करने से डर रहा था लेकिन यहां एक व्यक्ति की फैमली की बात है। भाई को मत फांसी पर लटकाओ, लोमड़ी को फांसी दो जो भाग गया है।
14. किसी ने उसे अभी तक टाइगर नहीं कहा। वह इसका हकदार नहीं है। हैंग दैट.... फिल इन द ब्लैंक्स

No comments: