Friday, 31 July 2015

LIVE: पुणे पहुंचे राहुल गांधी, FTII के हड़ताली स्टूडेंट्स से करेंगे मुलाकात

LIVE: पुणे पहुंचे राहुल गांधी, FTII के हड़ताली स्टूडेंट्स से करेंगे मुलाकात

  
पुणे: कांग्रेस वाइस प्रेसिडेंट राहुल गांधी शुक्रवार सुबह पुणे पहुंच गए। वे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) के कैम्पस जाएंगे। बता दें कि एफटीआईआई में टीवी कलाकार गजेन्द्र चौहान की अपॉइंटमेंट का विरोध चल रहा है। चौहान के खिलाफ लंबे समय से स्टूडेंट्स प्रदर्शन कर रहे हैं। राहुल इन्हीं स्टूडेंट्स से मिलने जाने वाले हैं।
40 दिन से धरने पर बैठे स्टूडेंट्स ने कुछ दिन पहले ही राहुल गांधी को लेटर लिख कर एजुकेशनल इंस्टिट्यूट्स में केंद्र की दखलंदाजी रोकने की मांग की थी। एफटीआईआई में चेयरमैन पोस्ट पर एक्टर गजेंद्र चौहान के अपॉइंटमेंट का विरोध कर रहे स्टूडेंट्स सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा उनकी बात नहीं सुने जाने से नाराज हैं। वे 3 अगस्त को फिर से पुणे और दिल्ली में प्रदर्शन करने वाले है।
पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे राहुल
एफटीआईआई जाने से पहले राहुल ने कांग्रेस के ऑफिस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। पुणे में सुबह से हो रही बरसात के बीच राहुल बदले हुए अंदाज में नजर आए। आमतौर पर सफेद कुर्ता-पायजामा पहनने वाले राहुल ने टी-शर्ट पहनी है।
पुणे में राहुल के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन
पुणे में आए राहुल गांधी का बीजेपी कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि राहुल एफटीआईआई में जाकर मुद्दे को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं। एफटीआईआई के बाहर बीजेपी कार्यकर्ता काले झंडे लिए खड़े हैं।
क्या है पूरा विवाद
सूचना और प्रसारण मंत्री अरुण जेटली से बातचीत का नतीजा नहीं मिलने के बाद से करीब 250 स्टूडेंट्स हड़ताल पर हैं। वे एफटीआईआई सोसाइटी के नियम तय करने के लिए कमेटी बनाने की मांग कर रहे हैं। सलमान खान, ऋषि कपूर और अनुपम खेर समेत कई एक्टर्स ने स्टूडेंट्स का समर्थन किया है। कई ने तो एफटीआईआई सोसाइटी की मेंबरशिप से इस्तीफा भी दे दिया है। उधर, एफटीआईआई ने भी स्टूडेंट्स से हड़ताल खत्म करने को कहा है। हड्ताल खत्म नहीं होने पर स्टूडेंट्स को बर्खास्त करने की भी वॉर्निंग दी है।

No comments: