Friday, 31 July 2015

मुंबई बोली: इन दो भगोड़ों को पकड़ो और दो फांसी तभी मिलेगा हमें सुकून

मुंबई बोली: इन दो भगोड़ों को पकड़ो और दो फांसी तभी मिलेगा हमें सुकून

 मुंबई। मुंबई बम धमाके के एक दोषी याकूब मेमन को फांसी पर लटकाए जाने के बाद पाड़ित परिवारों को पूरा न्याय मिलने की उम्मीद जाग गई है। उनका कहना है कि सरकार को जल्द ही इन धमाकों के मुख्य आरोपी दाऊद इब्राहिम और टाइगर मेमन को पाकिस्तान से पकड़कर भारत लाना चाहिए और उसे जल्द से जल्द मौत की सजा दी जानी चाहिए, तभी हमें हमारे इस हादसे में मारे गए मृत परिजन को सुकून मिलेगा। याकूब का बड़ा भाई टाइगर और दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में छुप कर रह रहा है।

याकूब को सजा-ए-मौत दिए जाने के बाद न्यूज चैनल पर पीड़ित परिवारों ने अपनी उस दिन की दुख भरी दास्तान सुनाई। उन्होंने बताया कि किस तरह उनका परिवार बरबाद हो गया। हंसते-खेलते उनके सामने उनके बच्चे विस्फोट में मारे गए। क्षत-विक्षत पड़ी लाशों में उन्हें अपने बच्चों के टुकड़े ढूंढना पड़े। उनका कहना था कि भारत सरकार को जल्द से जल्द दाऊद और टाइगर को पकड़कर मौत की सजा देनी चाहिए, तभी उन्हें सुकून मिलेगा।

No comments: