LAND BILL पर कांग्रेस और NCP की मीटिंग में शामिल हुई शिवसेना-
नई दिल्ली/मुंबई. जमीन अधिग्रहण पर विपक्ष की बैठक में मंगलवार को शिवसेना भी शामिल हुई। कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों ने मंगलवार को 2013 के बिल में प्रस्तावित बदलाव के विरोध में रणनीति और प्रस्ताव बनाने के लिए यह बैठक की थी।
एनसीपी प्रमुख शरद पवार के घर पर बैठक थी। इसमें बदलाव को लेकर आपत्ति वाले मुद्दों की सूची संयुक्त संसदीय समिति को सौंपे जाने पर विचार हुआ। शिवसेना की ओर से आनंदराव अड़सुल बैठक में शामिल हुए। शिवसेना इस विधेयक पर खुलकर विरोध करती रही है।
कांग्रेस और टीएमसी चाहती है कि सरकार पूरे बिल को वापस ले। वहीं शिवसेना बिल में केवल सोशल इम्पैक्ट के प्रावधान को फिर जोड़ने की मांग कर रही है। कांग्रेस ने संशोधन की सूची संयुक्त संसदीय समिति को मंगलवार को सौंप दी। समिति के अध्यक्ष भाजपा के एसएस अहलूवालिया ने सोमवार को रिपोर्ट पेश करने के लिए दो दिन का समय और मांगा है। वह पांच अगस्त तक रिपोर्ट देगी

No comments:
Post a Comment