फांसी के पहले जेल में बर्थडे मनाएगा याकूब, काटेगा पत्नी का भेजा CAKE
नागपुर. याकूब मेमन का 30 जुलाई को 53वां बर्थडे है। इसी दिन उसे फांसी पर भी चढ़ाया जाना है। जेल प्रशासन ने याकूब के परिवार को उसके बर्थडे पर केक भेजने की परमिशन दे दी है। बुधवार रात को जेल अफसरों और कुछ कैदियों के बीच केक कटेगा। याकूब की पत्नी राहिन ने पिछले हफ्ते जेल में उससे मुलाकात की थी। तब उसने ही जेल प्रशासन से याकूब तक केक पहुंचाने की मांग की थी।
फांसी यार्ड में पहुंचाई गई थी डिग्री
सूत्र बताते हैं कि याकूब मेमन हमेशा जेल अधिकारियों से गुजारिश करता रहा है कि उसे मीडिया से दूर रखा जाए। वह नहीं चाहता था कि उसके आखिरी दिनों की तस्वीर मीडिया के सामने आए। यही कारण है कि जेल में परीक्षा देने के बाद जब उसे डिग्री देने का समय आया तब उसने अपनी डिग्री को फांसी यार्ड में लाकर देने की सिफारिश की थी। उस समय जेल प्रशासन ने उसकी डिग्री को उसके पास भिजवाया था।

No comments:
Post a Comment