Wednesday, 29 July 2015

टिश्यू पेपर बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

टिश्यू पेपर बनाने वाली 

फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

पुणे: पिंपरी शहर के ताथवडे इलाके में मंगलवार दोपहर एक टिश्यू पेपर बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग शॉर्टसर्किट की वजह से लगी थी। आग इतनी भीषण थी कि दमकल की 5 गाड़ियों को 3 घंटे की कड़ी मशक्कत करना पड़ा पूरी तरह से आग पर काबू पाने के लिए। इस आग के चलते लाखों के नुक्सान की उम्मीद जताई जा रही है।
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक ताथवड़े की शक्ति इंजीनियरिंग कंपनी में जब आग लगी तो फैक्ट्री के भीतर 18 कर्मचारी काम कर रहे थे, लेकिन सही समय पर बाहर आ जाने के कारण किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। इस आग एक चलते 16 मशीनें नष्ट हो गई हैं। आग से पूरे इलाके में धुंआ फैल गया है।

No comments: