इंडस्ट्रीज और इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा देने नागपुर समेत 5 शहरों में बनेंगे 'मैत्री सेल
मुंबई. राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र उद्योग, व्यापार व निवेशक सुविधा प्रकोष्ठ (मैत्री) स्थापित किया जाएगा। यह प्रकोष्ठ राज्य के 5 शहरों; नागपुर, औरंगाबाद, नाशिक, ठाणे व पुणे में स्थापित किए जाएंगे। मंगलवार को जारी शासनादेश के मुताबिक यह प्रकोष्ठ निवेशकों को लाइसेंस आदि हासिल करने में मदद करेगा। प्रकोष्ठ के तहत निवेशकों के मार्गदर्शन व विभिन्न विभागों के बीच समन्वय के लिए सलाहकारों का भी नियुक्ति की गई है।
नागपुर व अमरावती विभाग के लिए उद्योग सह निदेशक, नागपुर कार्यालय में मैत्री कक्ष स्थापित किया जाएगा। जबकि औरंगाबाद विभाग व उपविभाग नांदेंड के लिए उद्योग सह निदेशक, औरंगाबाद कार्यालय में मैत्री कक्ष बनाया जाना है।
इस प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सह निदेशक (उद्योग) होंगे। जबकि समन्वयक अधिकारी के तौर पर महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल (एमआईडीसी) के प्रबंधक, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण महामंडल के प्रबंधक, राजस्व विभाग के उपायुक्त, महावितरण के प्रबंधक, श्रम विभाग के उपायुक्त व स्थानीय स्वराज संस्था के आयुक्त अथवा सीईओ शामिल होंगे।

No comments:
Post a Comment