पुणे- बैंगलुरु हाइवे पर तेज रफ्तार कार में लगी आग, जलकर खाक
पुणे. कात्रज के पास शिंदेवाड़ी में पुणे-बैंगलुरू हाइवे पर शनिवार देर रात चलती कार में आग लगने से कार जलकर खाक हुई। कार चालक ने आग लगते ही कार को रोककर इसमें सवार लोगों को बाहर निकालने से बड़ा हादसा टला। फिलहाल आग के कारण का पता नहीं चला है।
पुलिस के मुताबिक नकुल रेगे अपनी फैमिली के साथ पुणे से सतारा फियास्टा कार से जा रहे थे। कात्रज सुरंग पार करते ही गोगलवाड़ी के पास कार के बोनेट से अचानक धुआं उठने लगा। नकुल ने कार रोकी और परिवारवालों को नीचे उतारा। तब तक आग लग चुकी थी।
उन्होंने दमकल विभाग को इस बारे में जानकारी दी। लेकिन दमकल के जवान आने से पहले ही कार जलकर खाक हुई। नकुल ने बताया कि कार की रफ्तार तेज थी, और तभी अचानक बोनेटे से धुंआ निकलने लगा। मैंने कार को नियंत्रित कर साइड़ में रोकने से बड़ा हादसा टला।

No comments:
Post a Comment