Sunday, 26 July 2015

आ गई मेट्रो, मेमू की अब भी उम्मीद, रेलवे प्रबंधक कर रहे हैं मांग

आ गई मेट्रो, मेमू की अब भी उम्मीद, रेलवे प्रबंधक कर रहे हैं मांग

नागपुर. मेट्रो के पहले मेमू के चलने की उम्मीद थी, लेकिन बदलते अधिकारी व बदलती घोषनाओं के कारण वर्तमान स्थिति में मेट्रो का कार्य शुरू कर दिया गया है, लेकिन मेमू का कोई पता नहीं है। मध्य रेलवे नागपुर के तत्कालीन रेल प्रबंधक बृजेश दीक्षित व रेलवे सलाहकार समिति के सदस्यों ने लगातार मेमू की मांग की थी। जिससे रेलवे बोर्ड द्वारा पत्रव्यवहार कर नागपुर विभाग के लिए मेमू के बारे में पूछताछ कर एक नई सुविधा का संकेत दिया गया था। लेकिन वर्षों बीतने के बाद भी रेलवे में कोई हलचल नहीं है।
रेल पटरी पर बस जैसी सुविधा 
नागपुर रेलवे स्टेशन उपराजधानी का मुय स्टेशन है। इस स्टेशन से इतवारी, जनी, गोंधनी, कलमना, खापरी, गुमगांव, बुटीबोरी ादि छोटे स्टेशन जुड़े हैं। रोज इनके बीच तेज रफ्तार से एक्सप्रेस गाडिय़ां दौड़ती हैं। लेकिन कोई भी ऐसी सुविधा यात्रियों के लिए उपलब्ध नहीं है, जो रेल पटरी पर बस के जैसी सुविधा दे। 12 डिब्बों वाली यह गाड़ी खाली समय पर पटरियों पर आसानी से आना-जाना कर सकती है। कन्हान-कामठी-इतवारी व नागपुर इस ट्रैक पर रोजाना हजारों यात्रियों को रोजगार के लिए ावागमन करना पड़ता है। ऐसे में इस सेक्शन में मेमू चलती है, तो यात्रियों के लिए बहुत बड़ी राहत साबित होगी।
आपसी तालमेल की है कमी 
नागपुर रेलवे स्टेशन से जुडऩे वाले उक्त कई स्टेशनों का वर्तमान स्थिति में आपसी तालमेल नहीं होने से यात्रियों को छोटे स्टेशनों से नागपुर स्टेशन पर आने के लिए भारी परेशानी होती है। जानकारी के नुसार एक महीने में बुटीबोरी स्टेशन से इतवारी व कलमना स्टेशन की ओर जानेवाले लगभग 4 हजार से धिक हैं। लेकिन सीधी सेवा नहीं मिलने से यात्रियों को पहले नागपुर स्टेशन पर आकर यहां से इतवारी के लिए जाना पड़ता है। वहीं कामठी, कन्हान के यात्रियों को पहले नागपुर स्टेशन आना पड़ता है, फिर बुटीबोरी जाना पड़ता है। ऐसे में यात्रियों का समय व पैसों की बर्बादी हो रही है। इसी की तरह खापरी, गुमगांव व गोंधनी स्टेशन के यात्री सीधी ट्रेन सेवा के भाव में इतवारी या कलमना स्टेशन नहीं पहुंच सकते हैं। कलमना स्टेशन से नागपुर के लिए एक पैसेंजर गाड़ी के लावा कोई गाड़ी नहीं चलने से यात्रियों को पहले इतवारी फिर नागपुर स्टेशन पर पहुंचना पड़ता है। गोधनी रेलवे स्टेशन से कलमना जानेे के लिए कोई ट्रेन सेवा नहीं होने से रोजाना यात्रियों को पहले नागपुर स्टेशन पर बस की मदद से पहुंचना पड़ता है। फिर यहां से पैसेंजर गाड़ी से कलमना जाना पड़ता है।
बस से करना पड़ता सफर 
कई बार यात्रियों को गोंधनी, बुटीबोरी, कलमना आदि छोटे स्टेशनों से वर्धा, इतवारी, भंडारा, तुमसर आदि जगहों पर जाना होता है। ऐसे में सीधी रेलवे सेवा नहीं रहने से उन्हें पहले ऑटो का सहारा लेकर नागपुर आना पड़ता है, फिर यहां से गंतव्य की ट्रेन पकड़ कर जाना पड़ता है। यात्रियों के नुसार नागपुर स्टेशन पर आने के लिए ऑटो का खर्च ज्यादा लगता है। ऐेसे में वह गोंधनी, बुटीबोरी, कलमना से बस सेवा को प्राथमिकता देते हैं, जिससे उनके पैसे व समय की बचत होती है।

No comments: