मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को काफी हंगामे के साथ शुरू हुआ। कांग्रेस-राकांपा के सदस्यों ने महिला एवं बाल विकास मंत्री पंकजा मुंडे तथा शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े के खिलाफ लगे आरोपों को लेकर देवेंद्र फडणवीस सरकार को निशाना बनाया और नारेबाजी की।
विपक्ष के सदस्यों ने भाजपा नीत सरकार पर यह आरोप लगाते हुए भी काफी हंगामा किया कि वह किसानों की कर्जमाफी के मुद्दे के प्रति उदासीनता दिखा रही है ।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के विधान भवन में प्रवेश करते ही दोनों सदनों के नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्णन विखे पाटिल और धनंजय मुंडे के नेतृत्व में विपक्ष के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विधायकों के हाथ में मौजूद बैनरों में से एक पर लिखा था, ‘आपको और कितने किसानों के बलिदान की जरूरत है?’ बाद में विपक्षी ने ‘जॉनी जॉनी.यस पापा’ की तर्ज पर ‘चिक्की’ से जुड़ी धुन गाकर पंकजा मुंडे के मामले पर सरकार को घेरा। पंकजा पर अपने विभाग के कुछ ठेकों को लेकर अनियमितता का आरोप लगा था।
विपक्ष ने आरोप लगाया कि पंकजा ने बिना ई-निविदा आमंत्रित कि ही 206 करोड़ रुपये के अनुबंध को मंजूरी दे दी।
No comments:
Post a Comment