Sunday, 26 July 2015

राधामोहन का कृषि मंत्री होना देश का दुर्भाग्य : उद्धव ठाकरे

राधामोहन का कृषि मंत्री होना देश का दुर्भाग्य : उद्धव ठाकरे

मुंबई. शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को फिर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राधामोहन सिंह का केंद्रीय कृषि मंत्री बनना देश का दुर्भाग्य है। उन्होंने किसानों की आत्महत्या पर शुक्रवार को की गई मंत्री की टिप्पणी पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि देश चलाने के लिए सबको साथ लेकर चलना जरूरी है। कैप्टन के अच्छा होने के साथ टीम का भी बेहतर होना जरूरी है।
उद्धव ने किसानों की आत्महत्या पर दिए कृषि मंत्री के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसानों के आंसू किसी को नहीं दिखते। पीएम को जल्द से जल्द कुछ कार्रवाई करनी चाहिए। शुक्रवार को कृषिमंत्री ने राज्यसभा सांसद सीपी नारायणन के पूछे गए सवाल का लिखित जवाब दिया था। उन्होंने किसानों की आत्महत्या के पीछे प्रेम प्रसंग, शादी टूटने और दहेज को वजह बताया था।

No comments: