Wednesday, 29 July 2015

बजरंगी...' ने तोड़ा शाहरुख की 'चेन्नई एक्सप्रेस' का रिकॉर्ड, कमाए '461 करोड़'

बजरंगी...' ने तोड़ा शाहरुख की 'चेन्नई एक्सप्रेस' का रिकॉर्ड, कमाए '461 करोड़'


मुंबई. सलमान खान और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ओवरसीज में भारतीय फिल्मों के 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, रिलीज के दूसरे रविवार तक ओवरसीज में फिल्म ने 115.59 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। वहीं, तीसरे सप्ताह मंगलवार तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 259.12 करोड़ रुपए कमाए। मंगलवार को इंडिया में फिल्म का कलेक्शन 9.10 करोड़ रहा। यह तो हुई फिल्म के नेट कलेक्शन की। यदि ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने भारत में 346.10 करोड़ रुपए कमाए हैं। वहीं, इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 461.11 करोड़ रहा है।

शाहरुख की 'चेन्नई एक्सप्रेस' को पीछे छोड़ा

'शाहरुख खान स्टारर 'चेन्नई एक्सप्रेस' (इंडिया नेट : 226 करोड़ रुपए, ओवरसीज : 121 करोड़, इंडिया ग्रॉस : 301 करोड़, वर्ल्डवाइड कमाई : 422 करोड़) को पीछे छोड़ते हुए 'बजरंगी भाईजान' अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी बॉलीवुड गई है। आमिर खान स्टारर 'पीके' और 'धूम 3' इस लिस्ट में पहले और दूसरे स्थान पर हैं।

साल की दूसरी सबसे ज्यादा मुनाफे वाली फिल्म

'बजरंगी भाईजान' साल 2015 की दूसरी सबसे ज्यादा मुनाफा (177%) कमाने वाली फिल्म साबित हुई है। इस लिस्ट में 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' (390% मुनाफे के साथ) पहले स्थान पर है। गौरतलब है कि डायरेक्टर कबीर खान की यह फिल्म 17 जुलाई को रिलीज हुई थी। फिल्म में सलमान और करीना के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दिकी और हर्षाली मल्होत्रा भी अहम भूमिका में हैं।

No comments: