Wednesday, 29 July 2015

कलाम के नाम पर फंसीं अनुष्का शर्मा, ट्विटर पर उड़ा मजाक!

कलाम के नाम पर फंसीं अनुष्का शर्मा, ट्विटर पर उड़ा मजाक!

मुंबई. पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को सोशल साइट पर श्रद्धांजलि देने वालों में नेताओं से लेकर फिल्मी जगत की हस्तियां भी शामिल थीं। लेकिन अपने ट्वीट में बॉलीवुड एक्टर्स अनुष्का शर्मा ने डॉ. कलाम का नाम ही गलत लिख दिया था जिसके बाद सोशल साइट यूजर्स ने उन्हें जमकर कोसा। अनुष्का ने यह गलती एक बार नहीं की बल्कि तीसरी बार में वह सही नाम के साथ पोस्ट कर पाईं।
पहली बार में लिखा 'ABJ Kalam Azad'
अनुष्का ने डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि देते हुए अपने मैसेज में APJ Abdul Kalam के बदले 'ABJ Kalam Azad' लिखा। सोशल साइट यूजर्स ने कहा कि अनुष्का शर्मा इतने महान व्यक्ति के बारे में नहीं जानती। हालांकि, गलती का पता चलते ही अनुष्का ने अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया।
दूसरी बार लिखा- ‘APJ Kalam Azad’
अनुष्का ने दूसरी बार भी गलत पोस्ट किया। उन्होंने अपने पोस्ट में ‘APJ Kalam Azad’ लिखा था जो कि गलत था। इस पर एक बार फिर ट्विटर यूजर्स ने उनकी आलोचना की। और फिर दूसरी बार उन्होंने अपने ट्वीट को डिलीट किया।
तीसरे बार कर पाई सही ट्वीट
डॉ. कलाम का नाम दो बार गलत पोस्ट करने वाली अनुष्का तीसरी बार ट्विटर पोस्ट में उनका नाम सही लिख पाई। @AnushkaSharma: Very sad to hear about the passing of APJ Abdul Kalam . Loss of an inspiring visionary and a wonderful soul .May his soul RIP.
जैसे ही अनुष्का ने कलाम का गलत नाम लिखकर ट्वीट किया। वैसे ही उन्हें ट्विटर पर क्रिटिसाइज किया जाने लगा। "गलती अनुष्का ने की है.. इधर फोन कोहली को आने लग गए हैं- कैसी अनपढ़ गर्लफ्रेंड है बे तेरी" कुछ इस तरह के ट्वीट कर यूजर्स ने अनुष्का का मजाक उड़ाया।

No comments: