मुंबई/पुणे. सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को बताया कि अपराध व अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क एवं सिस्टम (सीसीटीएनएस) पूरी तरह कार्यान्वित करने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य बन गया है। लोग अब पुलिस स्टेशन में ऑनलाइन पोर्टल के जरियेए ई-कंप्लेंट दर्ज करा सकते हैं। शुरुआत पुणे शहर से की जा रही है। सीएम राज्य पुलिस कर्तव्य सम्मेलन के 14वें समापन समारोह में बोल रहे थे।
- उन्होंने कहा कि सीसीटीएनएस द्वारा अपराधियों को खोजने, मामलों का खुलासा करने में मदद मिलगी। अपराधियों के फिंगर प्रिंट का बड़ा डाटा तैयार किया जा रहा है।
- सीसीटीएनएस तकनीक के लिए इंटरनेट की गति को 10 एमबीपीएस तक बढ़ाया जाएगा। ई-कंप्लेंट ऑनलाइन दर्ज कराने की सुविधा फिलहाल पुणे शहर से शुरू की जा रही है।
- इसमें आने वाली परेशानियां दूर कर राज्यभर में लागू होगी।
सीएम का विरोध, मंच पर चढ़ रहे दाे हिरासत में
- सीएम देवेंद्र फडणवीस के कार्यक्रम में बाधा पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने आरपीआई (सचिन खरात समूह) के कार्यकर्ताओं- दिलीप घोकसे व एक अन्य को हिरासत में ले लिया गया।
- शनिवार को लोकमान्य तिलक के दिए नारे- ‘स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, और मैं इसे लेकर रहूंगा’ का शताब्दी समारोह अायोजित किया गया था।
- तिलक ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में यह वाकया हुआ।
- सीएम देवेंद्र फडणवीस मुख्य अतिथि थे। समारोह में आरपीआई (सचिन खरात गुट) के कार्यकताओं- दिलीप घोकसे व एक अन्य ने मंच पर चढ़ने की कोशिश की।
- दोनों कोपर्डी में नाबालिग लड़की से रेप व हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे।
- वे मुंबई के बाबासाहब आंबेडकर भवन गिराए जाने का भी विरोध कर रहे थे। आंबेडकर भवन गिराने के पीछे सीएम को जिम्मेदार ठहराते हुए दोनों ने मंच पर चढ़ने का प्रयास किया।
- इसी दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। दूसरे आरोपी का नाम नहीं पता चल सका है। विरोध के कारण कुछ समय के लिए कार्यक्रम बाधित भी रहा।

No comments:
Post a Comment