मुंबई. ठाणे के कलवा स्टेशन पर एक व्यक्ति की लोकल ट्रेन से गिरकर और उसके नीचे आ जाने से मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। ट्रेन से धकेलने का शक...
- शुक्रवार रात मूल रुप से उत्तर प्रदेश के बलरामपुर का रहने वाला जगमोहन नामक व्यक्ति चलती ट्रेन से फ्लैटफार्म पर गिर गया।
-वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच के गैप में फंस गया। इससे वह ट्रेन के नीचे जा गिरा।
-ट्रेन रुकते ही गंभीर रुप से घायल हुए जायसवाल को लोगों ने ट्रैक से बाहर निकाला और जे.जे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन शनिवार रात उसकी मौत हो गई।
धकेले जाने का शक
- जगमोहन के ट्रेन से गिरने के बाद एक व्यक्ति उसके साथ चलती ट्रेन से उतरा और स्टेशन से बाहर भाग गया।
- पुलिस को शक है कि इसी व्यक्ति ने जायसवाल को ट्रेने से धकेला होगा।
-सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने भागने वाले की तलाश शुरु कर दी है।

No comments:
Post a Comment