बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता एक दूसरे से भिड़े, बस में की तोडफोड़
मुंबई : भारतीय जनता पार्टी शहराध्यक्ष आशीष शेलारे के घर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से बीजेपी के कार्यकर्ता बुधवार दोपहर भीड़ गए। इस भिडंत के दौरान शहर के रंग शारदा सभागर के पास बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की एक बस में तोड़फोड़ कर दी। इस बात से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी। मारपीट का जवाब बीजेपी की ओर से भी दिया गया। हंगाम बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस को दोनों को वहां से भगाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता गुरुदास कामत ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद नाराज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कामत के घर प्रदर्शन किया था। ठीक इसके दो दिन बाद मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने स्मृति ईरानी के विरोध में प्रदर्शन किया था।
इसी आंदोलन कड़ी को आगे ले जाते हुए आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शेलार के घर के बाहर प्रदर्शन किया। मारपीट की इस घटना के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

No comments:
Post a Comment