Tuesday, 28 July 2015

कॉन्ट्रोवर्शियल ट्वीट्स के बाद ऐसी हुई सलमान के घर की सिक्युरिटी

कॉन्ट्रोवर्शियल ट्वीट्स के बाद ऐसी हुई सलमान के घर की सिक्युरिटी


मुंबई. शनिवार रात किए गए सलमान खान के विवादास्पद ट्वीट्स पर देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए। इस दौरान युवा शक्ति मोर्चा के सदस्यों ने सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर प्रदर्शन किया। इसे देखते हुए उनके घर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। हालांकि, 1993 के मुंबई बम धमाकों के आरोपी याकूब मेमन की फांसी के खिलाफ किए गए इन ट्वीट्स पर सलमान ने माफी मांग ली है। उन्होंने कहा है कि रात में उनके द्वारा किए गए ट्वीट्स का मतलब यह नहीं था कि याकूब बेगुनाह है। सलमान ने रविवार शाम नए ट्वीट्स में कहा है कि उनके पिता ने उन्हें ट्वीट्स वापस लेने के लिए कहा है। इन ट्वीट्स में उन्होंने सभी गलतफहमियों के लिए माफी भी मांगी है। (ये भी पढ़ें : सलमान ने याकूब को बेगुनाह बताने वाले ट्वीट्स पर मांगी माफी )
क्या है मामला :
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने 1993 मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन को फांसी दिए जाने का विरोध किया था। सलमान ने शनिवार देर रात 49 मिनट में कुल 14 ट्वीट कर याकूब का सपोर्ट किया। उन्होंने पहला ट्वीट 1:52 AM और अाखिरी ट्वीट 2:41 AM बजे किया। सलमान ने ट्वीट कर कहा था कि एक बेगुनाह की मौत इंसानियत का कत्ल है। टाइगर मेमन के गुनाह की सजा उसके भाई याकूब को नहीं मिलनी चाहिए। सलमान ने आगे ट्वीट में लिखा ''टाइगर मेमन को पकड़ो, जो बिल्ली की तरह छुपा है और हम एक बिल्ली को नहीं पकड़ पा रहे...।''

सलमान खान के 14 ट्वीट्स, जो उन्होंने शनिवार रात किए


1. हैंग टाइगर
2. भाई को टाइगर के बदले फांसी दी जा रही है। अरे टाइगर कहां है?
3-4. टाइगर की ही तो कमी है इंडिया में, टाइगर को लाओ। हम तो अपनी फैमली पर मर जाएं। टाइगर तुम्हारा भाई कुछ दिनों में तुम्हारे लिए फांसी के फंदे पर चढ़ने वाला है। कोई स्टेटमेंट। कोई एड्रेस, कुछ तो बोलो कि तुम थे। वाह भाई हो तो ऐसा। मतलब, याकूब मेमन।
5. कौन सा टाइगर, कैसा टाइगर, किधर है टाइगर। समझ रहा है टाइगर। क्या सोच के नाम दिया था और क्या मायने निकाल लिया उस का।
6. एक इनोसेंट की हत्या इंसानियत का कत्ल है।
7. याकूब मेमन पर पढ़ के कमेंट करना
8. हट।
9. टाइगर को लाओ।
10. टाइगर को लाकर फांसी दो। दिखाने के लिए उसके भाई को नहीं।
11. किधर छुपा है टाइगर? ये कोई टाइगर नहीं है, बिल्ली है, और हम एक बिल्ली को नहीं पकड़ सकते।
12. शरीफ साहब एक दरख्वास्त है कि अगर ये आप के मुल्क में है तो प्लीज इतिला कर दीजिए।
13. इस दिन का तीन दिन से इंतजार कर रहा था, ऐसा करने से डर रहा था लेकिन यहां एक व्यक्ति की फैमली की बात है। भाई को मत फांसी पर लटकाओ, लोमड़ी को फांसी दो जो भाग गया है।
14. किसी ने उसे अभी तक टाइगर नहीं कहा। वह इसका हकदार नहीं है। हैंग दैट.... फिल इन द ब्लैंक्स

No comments: