Saturday, 1 August 2015

भाजपा विधायक अनिल गोटे ने की मांग, तेलगी स्टाम्प घोटाले की हो जांच

भाजपा विधायक अनिल गोटे ने की मांग, तेलगी स्टाम्प घोटाले की हो जांच

मुंबई. हजारों करोड़ के तेलगी स्टाम्प पेपर घोटाले की जांच फिर से कराने की मांग भाजपा विधायकअनिल गोटे ने की है। इस संबंध में उन्होंने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) प्रमुखप्रविण दीक्षित से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर मामले कीसीबीआई जांच कराने की मांग करेंगे। शुक्रवार को विधानभवन में पत्रकारों से बातचीतमें उन्होंने कहा कि तेलगी फर्जी स्टाम्प पेपर घोटाले मामले में एसआईटी बनाई गई थी। लेकिन एसआईटी नेआरोपियों को बचाने का कार्य किया। उस वक्त मुंबई व पुणे पुलिस ने 3 हजार करोड़रुपए के स्टाम्प पेपर बरामद किए।

पर गठित एसआईटी एक रुपए का स्टाम्प पेपरभी बरामद नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि गुजरात में जिस जगह से 830 करोड़ के स्टाम्पपेपर पकड़े गए, उस जगह पर पहले एसआईटी ने छापा मारा था। लेकिन तब उन्होंने वहां सेकोई बरामदगी नहीं दिखाई। भाजपाविधायक ने कहा कि इस घोटाले की जांच के दौरान शरद पवार, छगन भुजबल, एसएम कृष्णा,अशोक चव्हाण व रोशन बेग जैसे नाम सामने आए थे।
गोटे ने कहा कि स्टाम्प पेपर घोटालेमें मराठी अधिकारियों को चुन-चुन कर निशाना बनाया गया। एक सवाल के जवाब मेंउन्होंने कहा कि इस मामलेमें लीपापोती की गई है। फिर से जांच होने पर सारी सच्चाई सामने आ सकतीहै। गोटे ने कहा कि तेलगी के पास मिले 70 से 80 फीसदी स्टाम्प पेपर असली थे। इसबात की जांच होनी चाहिए कि वे पुराने स्टाम्प पेपर उसके पास कहां से आए। इस मामलेमें इंडिया सिक्युरिटी प्रेस व रेलवे के अधिकारियों की मिलीभगत रही है।

No comments: