शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रुकवाया 'बजरंगी भाईजान' का शो, पोस्टर पर पोती कालिख
पुणे./सतारा. अभिनेता सलमान खान द्वारा याकूब मेमन के समर्थन किए गए ट्विट पर शिवसेना भड़की है। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार दोपहर 12 बजे महाराष्ट्र के सतारा में सलमान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का शो रुकवाया। वहीं उसके पोस्टर पर कालिख भी पोती है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कुछ शिवसेना कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।
सूत्रों के मुताबिक सलमान खान द्वारe 14 ट्विट याकूब के समर्थन में किए गए थे। इससे शिवसेना के कार्यकर्ता भड़क गए। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सतारा में राजलक्ष्मी थिएटर पहुंचकर सलमान की फिल्म का शो रुकवाया और बाहर लगे फिल्म के पोस्टर पर कालिख पोती। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। राजलक्ष्मी थिएटर इलाके में कड़ा पुलिस बंदोबस्त रखा गया है।
सलमान की बातें बेकार: सलीम खान
सलमान के पिता सलीम खान ने कहा है कि सलमान ने जो बातें कही हैं वो बेकार हैं, अर्थहीन हैं, उन्हें तवज्जो नहीं देनी चाहिए। सलीम खान ने सलमान को हिदायत देते हुए कहा कि बेहतर रहेगा कि वो अपने क्षेत्र यानी फिल्म जगत को लेकर बातें कहें। जिस विषय की उनको समझ नहीं है, उस पर बोलने से बचना चाहिए। सलीम खान ने यह भी कहा कि, याकूब को फांसी की सजा देने से बड़ी सजा ये होगी कि उसे ताउम्र जेल में रखा जाए।

No comments:
Post a Comment