ललित मोदी के नाम गैर जमानती वारंट के लिए ईडी ने कोर्ट में लगाई अर्जी
मुंबई. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी के खिलाफ मनी लान्ड्रिंग मामले में गैर जमानती वारंट जारी करने के लिए सोमवार को विशेष कोर्ट में अर्जी लगाई। ईडी के एक अफसर ने कहा कि मोदी को जारी समन पर कोई जवाब न मिलने पर ये कार्रवाई की है। हमें न तो उनसे या उनके वकील से कोई जवाब मिला है।
पहले जांच एजेंसी ने ललित के वकील के माध्यम से समन दिया था लेकिन उसने इसे यह कहकर वापस कर दिया था कि वह इसके लिए अधिकृत नहीं है। इसके बाद एजेंसी ने ललित मोदी को ईमेल से सीधे समन भेजा है। ललित 2010 में भारत छोड़कर चले गए थे। इन दिनों वह लंदन में रह रहा है।
मोदी और अन्य के खिलाफ बीसीसीआई ने 2010 में चेन्नई में एक एफआईआर दर्ज कराई थी। दो साल बाद ईडी ने आईपीएल की करोड़ों रुपए की टीवी अधिकार की डील को लेकर मनी लान्ड्रिंग निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया। इसमें 425 करेाड़ रुपए के अवैध लेनदेन का आरोप था।
ललित मोदी के वकील को गैंगस्टर रवि पुजारी ने धमकी दी : ललित मोदी के वकील महमूद आब्दी को गैंगस्टर रवि पुजारी ने धमकी दी है। वकील ने रविवार को ओशीवारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके मुताबिक पुजारी ने कहा कि वह मोदी का मुदकमा न लड़ें अन्यथा उनको और परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। वकील ने सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग की है।

No comments:
Post a Comment