Saturday, 25 July 2015

'बैंगिस्तान’ की जुलाई रिलीज आगे बढ़ाई गई

'बैंगिस्तान’ की जुलाई रिलीज आगे बढ़ाई गई

नए निर्देशक करण अंशुमन की धर्म पर तीखे व्यंग्य वाली कॉमेडी 'बैंगिस्तान’ के ट्रेलर ने ध्यान आकर्षित किया था। एक दिन पहले ही इसका रैप सॉन्ग भी आया है जिसमें रितेश देशमुख ओसामा बिन लादेन और पुलकित सम्राट सद्दाम हुसैन की वेश-भूषा में रैप गाते दिख रहे हैं।
फिल्म 31 जुलाई को प्रदर्शित होनी थी लेकिन अब रिलीज को एक हफ्टा टाल दिया गया है। दरअसल इसी दिन अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम’ भी प्रदर्शित हो रही है। इसके सामने 'बैंगिस्तान’ को बहुत कम सिनेमाघर और परदे मिल रहे थे।
दूसरी दिक्कत ये थी कि हालिया हिट्स 'बाहुबली’ और 'बजरंगी भाईजान’ लगातार सिनेमाघरों में बनी हुई हैं। 'बाहुबली’ का ये तीसरा और सलमान की फिल्म का दूसरा सप्ताह चल रहा है।
अगले हफ्ते भी ये बरकरार रहती लग रही हैं और इनके दर्शक बने हुए हैं। इस स्थिति में अजय देवगन की फिल्म को ही पर्याप्त स्क्रीन मिली हैं। 'बैंगिस्तान’ के लिए एेसी स्थितियों के बीच आना अक्लमंदी नहीं होती।
फरहान अख्तर की निर्माण संस्था एक्सेल एंटरटेनमेंट ने फिल्म की रिलीज 7 अगस्त तय की है। रितेश ने भी नई रिलीज डेट की पुष्टि की है। पिछले महीने सलमान की खोज स्नेह उल्लाल की कमबैक फिल्म 'बेजुबान इश्क' भी अन्य फिल्मों की भीड़ के चलते आगे बढ़ा दी गई थी। बाद में देश के कुछ हिस्सों में ही रिलीज़ हुई।
















No comments: