एनडीए की सीमा में अवैध रूप से रहनेवालों को हटाया जाएगा
पुणे: राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की सीमा में स्थित अहिरे गांव में अवैध रूप से रह रहे लोगों को हटाया जाएगा। जिला प्रशासन तथा सेना से संबंधित समस्या को लेकर बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी सौरभ राव ने यह जानकारी दी। जिलाधिकारी कार्यालय में हुई बैठक में पुणे महानगरपालिका के अतिरिक्त आयुक्त ओमप्रकाश बकोरिया, निवासी उपजिलाधिकारी सुरेश जाधव, डिफेन्स इस्टेट विभाग के प्रबंधक डी. एन. यादव समेत सेना विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, राजस्व तथा भूमि अभिलेख विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। एनडीए के अधिकारियों ने बैठक में कही।
जिलाधिकारी राव ने कहा कि जो लोग गांव में अवैध रूप से रह रहे हैं उन्हें 1 अक्टूबर के बाद हटाने की मुहिम हाथ में ली जाए। एनडीए की सीमा में अहिरे गांव स्थित है। इन गांवों के लोगों का दूसरे गांव में पुनर्वास किया गया है। गांव के पुनर्वास के लिए जगह तथा निधि भी दिया गया है। इसके बावजूद कुछ लोग गांव में ही रह रहे हैं। इसलिए जिला प्रशासन को उन्हें हटाने की कार्रवाई करनी चाहिए।
यह बात
यह बात

No comments:
Post a Comment