Saturday, 25 July 2015

चिक्की घोटाला और डिग्री विवाद पर विधानमंडल में विपक्ष का हंगामा

चिक्की घोटाला और डिग्री विवाद पर विधानमंडल में विपक्ष का हंगामा

मुंबई. कुछ दिन की शांति के बाद शुक्रवार को विपक्ष ने एक बार फिर आक्रामक रुख दिखाया। चिक्की घोटाला और फर्जी डिग्री को लेकर कांग्रेस-राकांपा के सदस्यों ने विधानमंडल के दोनों सदनों में जमकर हंगामा किया। जिसकी वजह से पहले विधानसभा और बाद में विधान परिषद की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष के सदस्य पंकु ब्रांड चिक्की के बॉक्स साथ लेकर आए थे। इस पर कीमत 80 करोड़ रुपए अंकित थी। विपक्षी सदस्यों ने पत्रकारों को भी यह चिक्की बांटी।
हमें नसीहत न दे विपक्ष : सीएम
विपक्ष के रुख से मुख्यमंत्री भी आक्रामक हो गए। कहा कि विपक्ष हमें भ्रष्टाचार को लेकर नसीहत न दे क्योंकि ये लोग पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबे रहे हैं। रमेश कदम की गिरफ्तारी जरूरी है। कदम ने अपनी निजी कंपनी के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला किया है। यदि आरोपों की जांच की गई तो कांग्रेस और राकांपा के आधे विधायकों का विधायक पद चला जाएगा। हमारी सरकार पारदर्शी है। किसी के इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं है।

No comments: