Showing posts with label massage. Show all posts
Showing posts with label massage. Show all posts

Thursday, 23 July 2015

Harmful Effects Of Smoking Hindi Essay धूम्रपान के दोष

Harmful Effects Of Smoking Hindi Essay धूम्रपान के दोष

आज के दौर में धूम्रपान एक बहुत बड़ी समस्या है । शुरू में आदमी धूम्रपान उस्तुकता वश करता है पर बाद में यह आदत में बदल जाता है । धूम्रपान से बहुत सी बीमारियां होती हैं ।

ग्रंथों में मादक पदार्थों के सेवन को बुरा माना गया है । धूम्रपान एक धीमा जहर है । यह शरीर को धीरे धीरे खोखला करता है । सबसे ज्यादा बुरा प्रभाव फेफड़ों पर पड़ता है । जिसके कारण मनुष्य जल्दी मर जाता है । धूम्रपान कैंसर और क्षय जैसे रोग पैदा करता है । धूम्रपान करने वाले को भूख ठीक तरह से नहीं लगती । मुंह का स्वाद भी खराब हो जाता है । मुँह से दुर्गंध नहीं जाती ।
स्त्रियों के लिए धूम्रपान और भी घातक है । कुछ लोग समझते हैं कि धूम्रपान करने से मन और दिमाग को शांति मिलती है । वह यह सोचता है कि इसके पयोग से वह एकाग्र मन से काम कर सकता है । वास्तव में ये धारणा बहुत गलत है । वास्तव में धूम्रपान दिमाग को कुंठित कर देता है । धूम्रपान की डिबिया पर भी लिखा होता है कि ‘धूम्रपान सेहत के लिए हानिकारक होता है’, फिर भी लोग ये विष पीते हैं ।
आज की युवा पीढ़ी धूम्रपान की लत में बहुत बुरी तरह जकड़ी हुई है । आज टीवी पर धूम्रपान से होने वाले नुकसान दिखाए जाते हैं, फिर भी लोग इससे सबक नहीं लेते । आज लोगों को चाहिए कि वो इस बुरी लत को छोड़कर अपनी जिंदगी को खुशहाल बनायें |