Sunday, 2 August 2015

माहाराष्ट्र क्वीन ब्यूटी स्पर्धा के फाइनल में विदर्भ की 9 लड़कियां सिलेक्ट

माहाराष्ट्र क्वीन ब्यूटी स्पर्धा के फाइनल में विदर्भ की 9 लड़कियां सिलेक्ट

नागपुर. होंडा एक्टिवा आई महाराष्ट्र क्वीन 2015 ब्यूटी स्पर्धा का आयोजन सदर के होटल तुली इंटरनेशनल में शनिवार को किया गया। स्पर्धा में विदर्भ के विभिन्न हिस्सों से भाग लेने के लिए 70 युवतियां शामिल हुईं। स्क्रीनिंग टेस्ट और प्रतिस्पर्धा के विभिन्न राउड में 12 युवतियों
का चयन किया गया। इनमें से 9 युवतियों का स्पर्धा में भेजा जाना तय है, जबकि 3 को प्रतीक्षा में रखा गया है। युवतियों का चयन उनके लुक, इंटेलिजेंसी, कॉनफिडेंस और वॉक के आधार पर किया गया है। जजों में फैशन डिजाइनर जिया नंदा, श्वेता मालपानी, प्रवीण मालवानी, निधि गांधी द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब प्रतिस्पर्धी युवतियों ने दिए। सटीक जवाब देने वाली युवतियों को प्राथमिकता दी गई।
6 अगस्त को फाइनल राउंड
फाइनल ग्रुप में पहुंचीं युवतियों में मयूरी नंदनवार, संजना चौधरी, प्रिया बागड़ी, समीक्षा गणवीर, मधुमिता बिस्वास, तनवी बुरघाटे, हरकीरत जस्सल, शुभांगी बोरिकर, वेदिका सेठी, सेजल जैस्वाल, कृपा काम्बले, विधि चौरसिया का समावेश है। इन चुनी गई युवतियों को नाशिक व मुंबई की फाइनलिस्ट युवतियों के साथ मुकाबला करना है। स्पर्धा का फाइनल राउंड 
वसंतराव देशपांडे सभागृह नागपुर में 6 अगस्त को आयोजित किया गया है। स्पर्धा का मीडिया पार्टनर दैनिक भास्कर है। इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट स्पर्धा की प्रस्तुति दिनेश मिश्रा, बेलेजा सलून, आईएनआईएफडी, रेडियो पार्टनर 94.3 माई एफएम, वेडोम्स, फूड पार्टनर वॉव किचन, होटल तुली इंटरनेशनल द्वारा रही। सभी परिधानों की डिजायनिंग खुशी कलेक्शन द्वारा तैयार की गई थी। आयोजन का समन्वयन दीपाली मिश्रा ने किया।

No comments: