Thursday, 23 July 2015

मोदी की चुटकी कहा आदर्श उम्मीदवार

मोदी की चुटकी कहा आदर्श उम्मीदवार

अमरावती (एसएनएन): बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस द्वारा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और दागी नेता अशोक चव्हाण को टिकट दिए जाने की पर राहुल गांधी की आलोचना की और मोदी को मानसिक रूप से बीमार करार देने वाले एनसीपी प्रमुख शरद पवार पर मोदी ने राज्य में किसानों की आत्महत्या पर रोक लगाने में नाकाम रहने का आरोप लगाया.
नांदेड में एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कांग्रेस को ये बयान देने के लिए ‘बेशर्म’ बताया कि कोई भी कानून चव्हाण को चुनाव लड़ने से नहीं रोकता है. उन्होंने कहा कि शहजादे (राहुल) का कहना है कि वो भ्रष्टाचार से समझौता नहीं करेंगे और मामले में कार्रवाई की जाएगी, पर चव्हाण को टिकट दिया गया.

















मोदी ने टिकट देना कांग्रेस के लिए कार्रवाई जैसा बताया. उनके कैसे 'आदर्श' उम्मीदवार हैं. उन्होंने मुंबई के आदर्श हाउसिंग घोटाले का हवाला देते हुए ये बात कही जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री का नाम उछला था.
उन्होंने कहा कि कारगिल में शहीद होने वाले नायकों और उनकी विधवाओं पर क्या कोई घोटाला करने की सोच सकता है? ये मुंबई की एक इमारत या सास ससुर को फ्लैट देने के बारे में नहीं है. आदर्श घोटाले पर कार्रवाई का वादा करते हुए उन्होंने कहा कि 16 मई के बाद नई सरकार के सत्ता में आने पर कोई नहीं बच सकता.
वहीं मोदी ने अमरावती में कहा कि क्षेत्र में किसानों की जान बचाने के लिए पवार ने बहुत कम काम किया है जहां काफी संख्या में किसानों ने आत्महत्या की है. उन्होंने मतदाताओं से भारत और महाराष्ट्र को एनसीपी से मुक्त कराने को कहा.

No comments: