Sunday, 15 May 2016

जब रेप, सेक्स स्कैंडल, MMS जैसे केस में फंस बदनाम हुए ये बॉलीवुड सेलेब्स

मुंबई. शाइनी अहुजा 46 साल के हो गए हैं। 15 मई 1973 को देहरादून, उत्तराखंड में जन्मे शाइनी ने साल 2003 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद उन्होंने 'गैंगस्टर' (2006), 'वो लम्हे' (2006), 'लाइफ इन अ मेट्रो' (2007) और 'भूल भुलैया' (2007) जैसी हिट फिल्मों में काम किया। हालांकि, साल 2009 में लगे रेप के आरोप के बाद उनके करियर पर जैसे विराम लग गया। किसने लगाया था रेप का आरोप...


- शाइनी आहूजा पर रेप का आरोप उनके घर में काम करने वाली एक नौकरानी ने लगाया था।
- नौकरानी के मुताबिक, जब शाइनी की पत्नी शहर में नहीं थी, तब उन्होंने उसके साथ रेप किया।
- हालांकि, शाइनी इस बात से लगातार इनकार करते रहे, लेकिन DNA टेस्ट से रेप की बात साबित हो गई।
- इसके बाद शाइनी करीब तीन महीने तक जेल में रहे। फिर उन्हें 50 हजार के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
- मामले में मार्च 2011 में उन्हें सात साल की सजा भी सुनाई जा चुकी है, जिसके खिलाफ शाइनी ने हाईकोर्ट में अपील की है। मामला फिलहाल कोर्ट में है।

नहीं हो सका अब तक सफल कमबैक...

- रेप का आरोप लगने के बाद शाइनी की एक फिल्म  'घोस्ट'  2012 में रिलीज हुई, जो फ्लॉप रही। इसके बाद में साल 2015 में फिल्म 'वेलकम बैक' में उन्होंने कैमियो किया। यह फिल्म हिट रही, लेकिन शाइनी को इसका कोई फायदा नहीं मिला।

No comments: